Move to Jagran APP

झज्जर में डेंगू का कहर, सात सालों का रिकार्ड तोड़ 2021 में मिले सबसे अधिक मरीज

झज्जर में इस बार डेंगू ने सात सालों का रिकार्ड तोड़ा है। जिले में अब तक 323 डेंगू के मरीज मिल चुके है। इनमें से अंतिम डेंगू का मरीज 3 दिसंबर को सामने आया था। सभी डेंगू के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 05:41 PM (IST)
झज्जर में डेंगू का कहर, सात सालों का रिकार्ड तोड़ 2021 में मिले सबसे अधिक मरीज
झज्जर में इस साल मिले डेंगू के 323 मरीज।

जागरण संवाददाता,झज्जर। सात सालों का रिकार्ड तोड़कर वर्ष 2021 में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मिले। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाने का काम भी किया। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी डेंगू के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। किसी भी डेंगू के मरीज की मौत नहीं हुई। अक्टूबर व नवंबर माह में डेंगू के लिए पीक समय रहा। अधिकतर डेंगू के मरीज इन दो माह के दौरान ही मिले। बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए आमजन भी चिंतित था। डेंगू की चपेट में आने वाले अधिकतर लोग शहरी एरिया से थे। यहां तक कि आधे से अधिक मरीज झज्जर व बहादुरगढ़ शहरी एरिया में मिले। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का फोकस एरिया भी झज्जर व बहादुरगढ़ शहर ही रहा।

loksabha election banner

दिसंबर में कम हुआ डेंगू का प्रकोप

दिसंबर की शुरूआत से ही डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई। ठंड की दस्तक के कारण डेंगू का प्रकोप भी कम हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू फैलाने वाला मच्छर अधिक ठंड में जीवित नहीं रह सकता। इस कारण अब ठंड के बढ़ने से डेंगू की चपेट में आने वालों का आंकड़ा थम सा गया है। जिले में अब तक 323 डेंगू के मरीज मिल चुके है। इनमें से अंतिम डेंगू का मरीज 3 दिसंबर को सामने आया था। जो सभी डेंगू के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अधिकतर मरीजों का स्वास्थ्य सामान होने के कारण अस्पताल में भी भर्ती नहीं करवाना पड़ा। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए। साथ ही एंटी लार्वा एक्टिविटी, सघन फीवर मास सर्वे व फोगिंग पर फोकस रखा। ताकि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोका जा सके। साथ ही मच्छर का लार्वा ना पनपे इसके लिए जिले के 462 जलाशयों में गंबूजिया मछली तक डाली गई।

सात वर्षोें में मिले सबसे अधिक मरीज

वर्ष 2015 से लेकर 2021 तक सात सालों की बात करें तो इस वर्ष ही डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इन सात सालों में सबसे कम वर्ष 2019 में केवल 7 मरीज ही मिले थे। वहीं सबसे अधिक की बात करें तो वर्ष 2021 में 323 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2015 में 230 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डेंगू के मरीजों में गिरावट आ रही थी। वहीं सात सालों में से तीन वर्ष ही डेंगू के मरीजों का आंकड़ा शतक से पार हो पाया। वहीं अन्य चार वर्षों में डेंगू मरीज 100 से भी कम रहे।

पिछले वर्षों में मिले रहे डेंगू के मरीज

वर्ष          डेंगू के मरीज

2015         230

2016         45

2017         111

2018         56

2019          7

2020         27

2021        323

ठंड बढ़ने के साथ कम हुए डेंगू के केस 

डिप्टी सिविल सर्जन डा. सरिता ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक व्यवस्था की। अब ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के नए मरीज मिलने पर भी रोक लग गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.