Dengue case: फतेहाबाद में डेंगू चरम पर, अब तक 400 के पार हुआ आंकड़ा, रोजाना करीब 35 केस मिल रहे
फतेहाबाद शहर हाटस्पाट बना हुआ है। जिले में पिछले 14 दिनों में डेंगू के 353 केस आ गए है। ऐसे में हर दिन 40 से अधिक केस आ रहे है। जिस तरह डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान नजर आ रहे है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :स्वास्थ्य विभाग व आम लोगों ने डेंगू की बीमारी को हलके में लिया और अब यही बीमारी जिलावासियों के लिए खतरनाक बन गई हैं। जिले में फतेहाबाद शहर हाटस्पाट बना हुआ है। जिले में पिछले 14 दिनों में डेंगू के 353 केस आ गए है। ऐसे में हर दिन 40 से अधिक केस आ रहे है। जिस तरह डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान नजर आ रहे है।
अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया होता तो आज यह बीमारी खतरनाक न होती। इस बीमारी का बढ़ने का मुख्य कारण लोगों द्वारा लापरवाही बरतना भी। जब बरसात आई तो घरों के आगे व गमलों में पानी भरा रहा और इसी पानी में डेंगू का मच्छर पनपता रहा और बीमारी बढ़ती गई है।जिले में इस सीजन डेंगू का आंकड़ा 409 हो गया है। वर्ष 2017 में जिले में सबसे अधिक 419 मिले थे। लेकिन इस बार तो यह रिकार्ड भी टूट जाएगा।
फतेहाबाद शहर में इस समय बुखार के सबसे अधिक मरीज सिंगला व दहिया अस्पताल है। दहिया अस्पताल में वायरल के सबसे अधिक मरीज है। हालांकि इनके टेस्ट नहीं करवाये जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो इस अस्पताल में कम सैंपल भेजे जा रहे है। लेकिन मरीजों की संख्या सबसे अधिक यहीं पर है। मरीजों को इलाज के लिए बेड तक नहीं मिल रहे है। बैंच आदि पर लेटाकर इलाज किया जा रहा है। वहीं नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स मशीन की सुविधा न होने के कारण निजी अस्पतालों से प्लेटलेट्स खरीदना पड़ रहा है। वही नगरपरिषद ने पूरे शहर में फोगिग अभियान भी तेज कर दिया है।
अब जाने पिछले 14 दिनों में मिले डेंगू केस
तिथि केस मिले
10 अक्टूबर 04
11 अक्टूबर 02
12 अक्टूबर 15
13 अक्टूबर 11
14 अक्टूबर 10
15 अक्टूबर 07
16 अक्टूबर 20
17 अक्टूबर 30
18 अक्टूबर 1
19 अक्टूबर 50
20 अक्टूबर 42
21 अक्टूबर 40
22 अक्टूबर 26
23 अक्टूबर 60
24 अक्टूबर 35
कुल 353
इन आंकड़ों पर डाले नजर
जिले में अब तक मिले मरीज : 409
अस्पताल में भर्ती मरीज : 63
अस्पताल में सैंपल देने के दौरान पाजिटिव मिले : 346
स्वास्थ्य विभाग ने लिए अब तक सैंपल : 1536
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने ये किया सर्वे
जिले में मिले केस : 35
घरों का किया सर्वे : 340
घरों में मिला लारवा : 50
घरों में कुलर, फ्रीज ट्रे व पानी टंकी की जांच : 2120
नोटिस जारी हुआ : 50
पिछले छह सालों में डेंगू व मलेरिया के ये मिले थे मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मलेरिया मरीज
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 02
2019 29 05
2020 35 04
2021 409 02 अब तक
नोट: चिकनगुनिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके है।
डेंगू के ये है लक्षण
-अकस्मात तेज बुखार का होना
-आचनक तेज सिर दर्द होना।
-मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
-आंखों के पीछे दर्द होना, जोकि आंखों को घुमाने से बढ़ता है।
डा. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन फतेहाबाद।