Move to Jagran APP

Dengue Alert: फतेहाबाद डेंगू का हाट स्पाट बना, दो दिनों में 38 नए केस आए, आंकड़ा 774 पर पहुंचा

फतेहाबाद शहर इस समय डेंगू का हाट स्पाट बना हुआ है। जिले में 774 मामलों में से 550 मामले फतेहाबाद शहर में मिले है। शुक्रवार को 18 मामलों में आधे मामले फतेहाबाद शहर से है। दीपावली के दिन कम सैंपल लिए गए ऐसे में यह आंकड़ा कम है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 08:05 PM (IST)
Dengue Alert: फतेहाबाद डेंगू का हाट स्पाट बना, दो दिनों में 38 नए केस आए, आंकड़ा 774 पर पहुंचा
फतेहाबाद शहर इस समय डेंगू का हाट स्पाट बना।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में फतेहाबाद ऐसा जिला है जो इस बार डेंगू के मामलों में टाप पर बना हुआ है। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही पत्र जारी कर कहा कि वो देश के उन राज्यों में टीम भेजेंगे जहां डेंगू के केस अधिक आ रहे है। उसमें हरियाणा का नाम भी शामिल है। लेकिन हरियाणा में इस समय फतेहाबाद टाप पर है। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम फतेहाबाद का भी निरीक्षण कर सकती है। जिले में फतेहाबाद शहर ऐसा है जो डेंगू के मामले में हाटस्पाट बना हुआ हैं।

loksabha election banner

पिछले एक महीने के अंदर करीब 750 केस आए

पिछले दो दिनों का जिक्र करे तो फतेहाबाद में 38 नए केस आए है। दीपावली के दिन 20 तो शुक्रवार को 18 नए केस आए है। शुक्रवार को 7 साल के बालक सहित डेंगू के 18 नए मामलों के साथ आंकड़ा 774 हो गया है। ऐसे में अगले एक दो दिन के अंदर यह आंकड़ा 800 को पार कर जाएगा। जानकार बताते है कि फतेहाबाद जिला बनने के बाद ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि इतने केस एक साल में मिले है। पिछले एक महीने के अंदर करीब 750 केस आए है। 

फतेहाबाद शहर में मिले चुके है 550 मामले 

फतेहाबाद शहर इस समय डेंगू का हाट स्पाट बना हुआ है। जिले में 774 मामलों में से 550 मामले फतेहाबाद शहर में मिले है। शुक्रवार को 18 मामलों में आधे मामले फतेहाबाद शहर से है। दीपावली के दिन कम सैंपल लिए गए ऐसे में यह आंकड़ा कम है। जिस तरह पिछले कई दिनों से आंकड़ा 20 के आस-पास है उससे लगता नहीं कि जिले में डेंगू का प्रकोप कम हुआ है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा अलग बोल रहा है। जिले के प्राइवेट अस्पतालों में केवल बुखार ही के मरीज आ रहे है। मरीजों को ड्रीप लगाने के बाद छुट्टी दी जा रही है। ऐसे में अनुमान ये है कि कई प्राइवेट अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग को डेंगू मरीज होने की जानकारी तक नहीं दे रहे है। अगर देते तो यह आंकड़ा और अधिक होता। 

इन आंकड़ों पर डाले नजर 

जिले में अब तक मिले मरीज  : 774

शुक्रवार को मिल नए केस    : 18

नोटिस जारी किया गया       : 30

अस्पताल में भर्ती मरीज       : 126

अस्पताल में सैंपल देने के दौरान पाजिटिव मिले : 648

स्वास्थ्य विभाग ने लिए अब तक सैंपल      : 2722

पिछले छह सालों में डेंगू व मलेरिया के ये मिले थे मरीज 

वर्ष      डेंगू मरीज     मलेरिया मरीज 

2015     189         992 

2016     38          368 

2017     419         107 

2018      56          02 

2019      29          05 

2020      35          04 

2021      774        02  अब तक

नोट: चिकनगुनिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके है।  

फतेहाबाद सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण के अनुसार

जिले में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीज कम मिले है, लेकिन अब भी राहत कम है। लोगों से अपील है कि अपने आस-पास पानी इकट्ठा न होने दे। अगर ऐसा करेंगे तो हम काफी हद तक इस डेंगू की बीमारी पर अंकुश लगा सकते है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.