Move to Jagran APP

फतेहाबाद के टोहाना में पति-पत्‍नी व डेढ़ साल की बच्‍ची का मिला शव, पति पर ही हत्या करने का अंदेशा

भिवानी के गांव देवसर निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी अंजू व डेढ़ साल की बच्ची के साथ टोहाना के वार्ड नंबर 8 में नया बाजार में पिछले तीन महीनों से किराये पर रहा था। अंजू सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। तीनों के शव मिले हैं

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:30 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:30 PM (IST)
फतेहाबाद के टोहाना में पति-पत्‍नी व डेढ़ साल की बच्‍ची का मिला शव, पति पर ही हत्या करने का अंदेशा
पत्‍नी और बच्‍ची का शव फर्श पर पड़ा था पति का शव फंदे पर झूल रहा था। (मृतका व बच्‍ची)

टोहाना/फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद के टोहाना के नया बाजार में एक कमरे में दंपती व उसकी बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बिरम सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अंदर गई तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। व्यक्ति का शव फंदे पर लटक रहा था तो महिला व उसकी डेढ़ साल की बच्ची का शव फर्श पर पड़ा था। सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव देवसर निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी अंजू व डेढ़ साल की बच्ची के साथ टोहाना के वार्ड नंबर 8 में नया बाजार में पिछले तीन महीनों से किराये पर रहा था। अंजू सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। पहले उसकी ड्यूटी गांव हैदरवाला में थी। लेकिन एक साल पहले उसने अपना तबादला टोहाना खंड के गांव दिवाना में राजकीय उच्च विद्यालय में करवा लिया था। वह साइंस की अध्यापिका थी। अंजू हर रोज बराड़ चौक से अपने अन्य अध्यापक साथियों के साथ कार में सवार होकर स्कूल जाती थी। बुधवार को अध्यापकों ने सुबह 8 बजे अंजू को फोन भी किया।

लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो वो चले गए। वहीं मकान मालिक बंटी बुधवार देर शाम साढ़े 7 बजे अपने मकान से नीचे आया तो देखा कि सुनील कुमार बाहर नहीं आया। उसने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वो बंद था। बंटी ने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और कूलर की खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर देखा तो अंजू का शव व उसकी डेढ़ साल की बच्ची का शव फर्श पर पड़ा था। उनके मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। वहीं सुनील का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बिरम सिंह मौके पर पहुंचे। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनील कुमार ने पहले अपनी पत्नी व बच्ची को मारा और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस अनेक पहलूओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि एक दंपती व उसकी बच्ची का शव कमरे में मिला है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ था तो महिला व बच्ची का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.