Move to Jagran APP

झज्जर में दहेज लोभियों ने छीन लिया दो बच्चों से मां का प्यार, हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

गांव बहू की बबीता की शादी करीब 9 वर्ष पहले छारा चुंगी निवासी विश्वपाल के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। दहेज न मिलने पर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मायके वालों ने कहा मृतक के घुटने बेड पर टिके थे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 05:41 PM (IST)
झज्जर में दहेज लोभियों ने छीन लिया दो बच्चों से मां का प्यार, हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
बबीता के मायके वालों ने कई बार ससुराल वालों को समझाया। मगर वे लोग दहेज के लिए तंग करते रहे।

हिसार/झज्जर, जेएनएन। झज्जर में दहेज के लालच ने दो बच्चों से मां का प्यार छीन लिया। छारा चुंगी क्षेत्र में फंदे पर लटकी मिली महिला मामले में पुलिस ने ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मायके वालों के अनुसार महिला की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया था। ताकि सभी लोग इसे हत्या नहीं आत्महत्या समझें। लेकिन जब वे पहुंचे तो मृतका के घुटने नीचे बेड पर टिके हुए थे। वहीं ससुराल वाले महिला को पिछले कई दिनों से तंग करते थे। जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि मृतका की हत्या करके ही फंदे पर लटकाया गया है। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। 

loksabha election banner

दहेज के लिए तंग करते थे ससुराल वाले

गांव बहू निवासी अत्तर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी बबीता की शादी करीब 9 वर्ष पहले छारा चुंगी निवासी विश्वपाल के साथ की थी। ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही बबीता को तंग करने लगे। कई बार दहेज की मांग भी की। वहीं मारपीट भी करते रहते थे। इसको लेकर वे कई बाद बबीता के ससुराल वालों को समझाने के लिए भी आए। उस दौरान बबीता के ससुराल वालों ने गलती मानते हुए समझौते कर लिए। साथ ही अच्छे से रहने व घर बसाने की भी बात कही। लेकिन इसके बाद फिर से वे बबीता को तंग करने लगे। अब भी बबीता को तंग कर रहे थे। ऐसे में ससुराल वालों ने बबीता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। वे मौके पर पहुंचे तो बबीता फंदे पर लटक रही थी। बबीता के घुटने नीचे बेड पर टिके हुए थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बबीता ने खुद फंदा नहीं लगाया। बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके फंदे पर लटकाया है। 

 चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम


मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका बबीता के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है। ताकि स्पष्ट हो सके कि बबीता ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। वहीं अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही स्पष्ट कर पाएगी की बबीता की मौत कैसे हुई है। 

आरोपितों की गिरफ्तार के लिए अड़ी मां

मृतका बबीता का पोस्टमार्टम करवाने पहुंची मृतका की मां बिमला ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। पहले आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शवगृह के सामने भी बैठ गई। काफी समय तक गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ी रही। वहीं अन्य मायके वालों ने भी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। हालांकि बाद में मृतका की मां को समझाया गया और शांत हुई। 

दो बच्चों की मां थी बबीता 


मृतका बबीता को दो बच्चे, एक बेटा व एक बेटी हैं। बड़ी लड़की रितिका व छोटा लड़का नमन है।  मां की मौत के बाद स्वजनों को दोनों बच्चे के भविष्य की चिंता भी सता रही है। हर कोई सोच रहा है कि अब इन दोनों बच्चों के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ेगा। वहीं बच्चे भी मां की मौत के गम में डूबे हैं। 

क्या कहती है पुलिस

डीएसपी झज्जर राहुल देव ने बताया कि बबीता की मौत मामले में स्वजनों के बयान दर्ज किए हैं। उसके आधार पर पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.