सिरसा के जलघर की डिग्गी में मिला अधेड़ का शव, दूसरे मामले में सुसाइड नोट छोड़ घर से गायब हुआ युवक
गांव ख्योवाली निवासी 55 वर्षीय राय सिंह का शव आज प्रात जलघर की डिग्गी में से बरामद हुआ। मृतक के स्वजनों के मुताबिक रविवार शाम से ही राय सिंह घर से नदारद था। सुबह जलघर की डिग्गी में शव बहता दिखाई देने के बाद ओढ़ां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सिरसा, जेएनएन। सिरसा में ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव ख्योवाली में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का जलघर की डिग्गी में शव बरामद हुआ है। व्यक्ति बीती शाम से घर से गायब था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के जलघर की डिग्गी में बहता हुआ मिला। जिसके ओढ़ां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी मुताबिक ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव ख्योवाली निवासी 55 वर्षीय राय सिंह का शव आज प्रात: जलघर की डिग्गी में से बरामद हुआ। मृतक के स्वजनों के मुताबिक रविवार शाम से ही राय सिंह घर से नदारद था। सुबह जलघर की डिग्गी में शव बहता दिखाई देने के बाद ओढ़ां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सुसाइड नोट छोड़ घर से गायब हुआ युवक
कंगनपुर रोड निवासी एक युवक सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया। इस संबंध में युवक के पिता रविदास ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका लड़का मोहित शहर के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पर्ची काटने का काम करता है। रविवार दोपहर एक बजे के बाद वह अस्पताल से चला गया। उसने बताया कि सोमवार को उसके बेटे की कोर्ट में तारीख थी। उसने बताया कि उसके बेटे ने गांव ढुकड़ा निवासी युवक से रुपये ले रखे थे और एक निजी अस्पताल का कर्मी बिचौला था। उसने कोर्ट में एक लाख 20 हजार रुपये का चैक लगा रखा था। इस मामले में शहर थाना सिरसा के एएसआइ राधेश्याम जांच कर रहे हैं।