Move to Jagran APP

20 दिन पहले मिले दो महिलाओं के शवों की अब तक नहीं हो सकी पहचान, गठित होगी एसआईटी

पोस्टमार्टम में सामने आया था कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और फिर उसे नहर में फेंक दिया गया। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले भी एक महिला का अर्धनग्न शव नहर में आया था।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 04:41 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 04:41 PM (IST)
20 दिन पहले मिले दो महिलाओं के शवों की अब तक नहीं हो सकी पहचान, गठित होगी एसआईटी
20 दिन पहले मिले दो महिलाओं के शवों की अब तक नहीं हो सकी पहचान, गठित होगी एसआईटी

रोहतक, जेएनएन। जेएलएन नहर में 20 दिन के अंदर बहकर आए दो महिलाओं के शवों की पहचान को लेकर एसआइटी गठित करने की तैयारी चल रही है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस दोनों महिलाओं की पहचान नहीं करा पा रही है, जबकि दोनों की हत्या कर शव नहर में फेंका गया था।

loksabha election banner

बता दें, कि 17 अक्टूबर को भालौठ ब्रांच में एक महिला का शव बहकर आया था। जिसकी उम्र करीब 35 साल थी, जिसने लाल रंग का सूट और पजामी पहनी हुई थी। महिला का मुंह कपड़े से बांधा गया था। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

पोस्टमार्टम में सामने आया था कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और फिर उसे नहर में फेंक दिया गया। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले भी एक महिला का अर्धनग्न शव नहर में आया था। दोनों महिलाओं के शव भालौठ ब्रांच में ही मिले थे। उसकी भी हत्या कर शव नहर में फेंका गया था। दोनों महिलाओं की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस का मानना है कि जिस तरीके से दोनों महिलाओं के शव बहकर आए है और हत्या का तरीका भी लगभग एक समान है उससे कहीं न कहीं दोनों में कोई संबंध हो सकता है। ऐसे में मामले की गहनता से जांच के लिए एसआइटी गठित करने की तैयारी की जा रही है। जो इन दोनों महिलाओं की पहचान कर मामले की तह तक जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.