Move to Jagran APP

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने मां बनने पर लिखा भावुक पोस्‍ट, जानें क्‍या किया ट्वीट

दंगल गर्ल के नाम से चर्चित और बीजेपी नेत्री बबीता फोगाट मां बनी हैं। अपने पति और नवजात बच्‍चे के साथ फोटो शेयर करके उन्‍होंने खुद यह जानकारी दी है। बबीता फोगाट मां बनने को लेकर काफी उत्‍साहित थी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 10:46 AM (IST)
दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने मां बनने पर लिखा भावुक पोस्‍ट, जानें क्‍या किया ट्वीट
अपने पति विवेक सुहाग और बेटे के साथ दंगल गर्ल बबीता फोगाट

चरखी दादरी/हिसार, जेएनएन। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट के घर नन्हा मेहमान आया है। वो मां बनी हैं और उन्‍होंने बेटे को जन्‍म दिया है। अपने पति और बच्‍चे के साथ फोटो पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने भावुक ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है Meet our little sonshine. Believe in dreams, they do come true, ours came dressed in blue. हमारे बेटे से मिलो। सपनों में विश्‍वास करो, वो सच होते हैं। बता दें कि इससे पहले भी जब बबीता फोगाट को पता चला था कि वे मां बनने वाली हैं तब भी उन्‍होंने यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी थी।

loksabha election banner

जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ बेबी बंप दिखाते हुए नजर आई थी। तस्वीर के साथ ही बबीता ने लिखा था कि जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए वे काफी उत्साहित हैं और प्रतीक्षा कर रही हैं। बबीता फोगाट द्वारा सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए फोटो शेयर करने के बाद से ही फैंस के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही थी। बालीवुड, राजनीति व खेल जगत से जुड़े लोग भी बबीता व विवेक को बधाई दे रहे थे। अब वह इंतजार खत्‍म हुआ और वो मां बन चुकी हैं।

दिसंबर 2019 में पहलवान विवेक से हुई थी शादी

गौरतलब है कि दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने एक दिसंबर 2019 को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की थी। बबीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई थी। महिला पहलवान बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स व अन्य कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुश्ती में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। खेल में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार द्वारा बबीता को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था। लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्‍हें सरकार में कई बड़े पद मिल चुके हैं।

बड़ी बहन गीता फोगाट भी बनी थी बेटे की मां

बबीता फोगाट की बड़ी बहन दंगल गर्ल गीता फोगाट भी मां बन चुकी हैं। उन्‍होंने भी मां बनने के कुछ महीने पहले बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि मां बनने का अहसास दुनिया का सबसे अच्‍छा अहसास होता है। उनकी छोटी बहन बबीता फोगाट ने भी कुछ इस‍ी तरह से अपनी भावनाएं व्‍यक्त की थी। गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन के साथ मिट्टी के अखाड़े में खेलते हुए भी कई बार फोटो शेयर कर चुकी हैं।

छोटी बहन संगीता की पहलवान बजरंग पूनिया से हुई शादी

बबीता फोगाट की सबसे छोटी बहन संगीता फोगाट की शादी पहलवान बजरंग पूनिया से हुई है। बजरंग पूनिया के अलावा बबीता और गीता फोगाट के पति भी पहलवान हैं। ऐसे में चार बहनों में से चारों ही पहलवान हैं और इनमें से तीन के पति पहलवान हैं। चौथी बहन रितु फोगाट ने अभी शादी नहीं की है। वहीं दंगल गर्ल के भाई भी पहलवान हैं। मगर वो ज्‍यादा सुर्खियां नहीं बटोर सके।

विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं बबीता फोगाट

बबीता फोगाट विवादित ट्वीट को लेकर हमेशा विवादों में बनी रहती हैं। वे पीएम मोदी और भाजपा के समर्थन में ट्वीट करती रहती हैं और विरोधियों पर जमकर भड़ास निकालती है। कंगना रनौत मामले में भी उन्‍होंने शिव सेना पर ट्वीट किए थे। वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी वे चर्चा में बनी हुई हैं। उन्‍होंने किसान आंदोलन की खिलाफत की है।

महिला विकास निगम की चेयरपर्सन है बबीता

बबीता फोगाट ने वर्ष 2019 में भाजपा की टिकट पर दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन इसमें वे हार गई थी। बाद में प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक बनाया गया। इस पद से भी बबीता ने कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया। हाल ही में बबीता को हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरपर्सन बनाया गया है। बबीता फोगाट ज्वलंत मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेबाकी से अपनी राय भी रखती रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.