PM modi को शादी का निमंत्रण देने पहुंची Dangal girl Babita Phogat
Babita Phogat की शादी 1 दिसंबर को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से होगी। बबीता ने दादरी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं सकी मगर वह सुर्खियों में ह
चरखी दादरी, जेएनएन। अर्जुन अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेता बबीता फौगाट ने अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बबीता और विवेक ने प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बबीता व विवेक सुहाग को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी है। बबीता ने फिल्म अभिनेता व गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल को भी शादी का कार्ड दिया है।
बता दें कि बबीता फौगाट की शादी 1 दिसंबर को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से होगी। बबीता ने दादरी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं सकी। बुधवार को बबीता फौगाट ने अपना 30वां जन्मदिन भी मनाया। वहीं बबीता और विवेक नच बलिए शो में जोड़ी के रूप में डांस कर खूब तालियां बटोर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडल विजेता पहलवान बबीता फौगाट ने इसी वर्ष विवेक सुहाग को अपना हमसफर चुना था। रेलवे में कार्यरत विवेक सुहाग की बबीता से नेशनल कैंपों में मुलाकात हुई थी। इसके बाद बबीता के पिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर पहलवान, चाचा सज्जन बलाली ने नजफगढ़ निवासी पहलवान विवेक सुहाग से शादी का रिश्ता पक्का किया था। 4 जून को ही बबीता ने विवेक सुहाग के साथ रिश्ता पक्का होने की जानकारी अपने फेसबुक व ट्वीटर हैंडल पर शेयर की थी। विवेक का पैतृक गांव झज्जर जिले में मातनहेल है।
खेल से राजनीति में मारी थी एंट्री
महाबीर पहलवान की दोनों बेटियां गीता और बबीता फोगाट आमीर खान की दंगल फिल्म के बाद देशभर में सुर्खियों में आई थी। इसके बाद बबीता फोगाट ने जब हरियाणा सरकार के खिलाफ उनको हरियाणा पुलिस में दिए गए पद और इनाम को लेकर सवाल उठाए तो मामला और तूल पकड़ गया था।
इसी बीच वो हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी से सीधे तौर पर न जुड़ते हुए राजनीति में सक्रिय होने लगी थी। मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बबीता फोगाट ने बीजेपी का दामन थाम लिया और उन्हें एमएलए का टिकट भी मिला। मगर वे हार गईं। खेल से राजनीति में सक्रिय हुई बबीता फोगाट शादी के बाद भी खेलना तो जारी रखेंगी ही वहीं राजनीति में उनका भविष्य क्या होगा यह जनता ही तय करेगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें