Move to Jagran APP

दंगल गर्ल बबीता पहलवान विवेक संग बंधीं दांपत्य सूत्र में, जानें क्‍यों लिए सात की जगह आठ फेरे

महिला पहलवान बबीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गई हैं। वह पहलवान विवेक के साथ दांपत्‍य सूत्र में बंधीं। बबीता और विवेक ने शादी में सात की जगह आठ फेरे लिये।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 11:15 AM (IST)
दंगल गर्ल बबीता पहलवान विवेक संग बंधीं दांपत्य सूत्र में, जानें क्‍यों लिए सात की जगह आठ फेरे
दंगल गर्ल बबीता पहलवान विवेक संग बंधीं दांपत्य सूत्र में, जानें क्‍यों लिए सात की जगह आठ फेरे

चरखी दादरी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान व दंगल गर्ल बबीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गईं। वह अपने पैतृक गांव बलाली में भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गईं। बबीता और विवेक ने शादी में सात फेरों जगह आठ फेरे लिया। उन्‍होंने आठवां फेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए लिया।

loksabha election banner

बता दें कि बबीता की बड़ी बहन गीता ने भी अपने विवाह में आठवां फेरा लेकर बेटी बचाओ का संकल्प लिया था। इस दौरान नवदंपती ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। बबीता के विवाहोत्सव में फिजूलखर्ची रोकने पर भी जोर दिया गया। केवल 21 बराती आए थे। घर में तैयार किए गए पंडाल में बबीता व विवेक ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

बबीता के पिता द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट ने बताया कि हमने तय किया था कि आयोजन में फिजूलखर्ची नहीं होगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने में अपनी शान समझें।

इस अवसर पर दोनों को आशीष देने के लिए कई नेताओं सहित विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया (जो बबीता की छोटी बहन संगीता के मंगेतर हैं), गीता फौगाट के पति पहलवान पवन सरोहा, विनेश फौगाट के पति व पहलवान सोमबीर राठी और विदेशी कोच जर्जिया के साको बैनजीनियस सहित कई अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी पहुंचे।

अतिथियों को परोसे गए हरियाणवी व्यंजन

फौगाट परिवार ने अतिथियों के लिए हरियाणवी व्यंजन तैयार कराए थे, जिसमें शुद्ध देशी घी का उपयोग किया गया था। इसमें रोटी, मिस्सी रोटी, मक्खन, लस्सी, गाजर का हलवा,केसर की खीर, जूस, रायता, सलाद और गुड़ शामिल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.