Move to Jagran APP

विवेक बनेंगे दंगल फेम बबीता के सुहाग, एक दिसंंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में

अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट आगामी एक दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैंं। बबीता के हमसफर नजफगढ़ निवासी विवेक सुहाग होंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 10:12 AM (IST)
विवेक बनेंगे दंगल फेम बबीता के सुहाग, एक दिसंंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में
विवेक बनेंगे दंगल फेम बबीता के सुहाग, एक दिसंंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में

जेएनएन, चरखी दादरी। अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट आगामी एक दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैंं। दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फौगाट ने मूलरूप से झज्जर जिले के गांव मातनहेल तथा वर्तमान में नजफगढ़ निवासी विवेक सुहाग को अपना हमसफर चुना है। गांव बलाली में साधारण समारोह में एक दिसंबर को शादी की रस्में निभाई जाएंगी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि वर पक्ष की तरफ से 21 बाराती आएंगे। बबीता फौगाट के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने बताया कि एक दिसंबर को गांव बलाली में शादी समारोह के बाद दो दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिसेप्शन पार्टी में खास मेहमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित खेल, फिल्म व राजनीति से जुड़ी हस्तियों को भी इस समारोह में बुलाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को दिया सबसे पहले निमंत्रण

गौरतलब है कि बबीता फौगाट ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दादरी से चुनाव लड़ा था। रविवार को बबीता फौगाट ने दादरी में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली, जिसमें उन्होंने चुनाव में सहयोग करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं व हलके की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही बबीता फौगाट ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को ही सबसे पहले अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

बिना दहेज के होगी शादी

खास बात यह है कि दंगल गर्ल, इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बबीता फौगाट गांव में आयोजित होने वाले बिल्कुल साधारण कार्यक्रम में विवेक के साथ सात फेरे लेंगी। राहुल फौगाट ने बताया कि गांव बलाली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केवल परिवार, रिश्तेदार व सगे-संबंधी ही शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शादी में सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी। शादी बिना किसी दान-दहेज के संपन्न होगी।

4 जून को हुआ था रिश्ता पक्का

उल्लेखनीय है कि दंगल गर्ल बबीता फौगाट व भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक सुहाग का रिश्ता बीती 4 जून को पक्का हुआ था। बबीता व विवेक एक-दूसरे को पिछले 4-5 वर्षों से जानते हैं तथा अच्छे दोस्त है। पहलवान विवेक सुहाग फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत है। 4 जून को ही बबीता ने विवेक सुहाग के साथ रिश्ता पक्का होने की जानकारी अपने फेसबुक व ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। दोनों के परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.