नलवा गांव में सिलेंडर में लगी आग, फटा
जागरण संवाददाता हिसार नलवा गांव में सतबीर सिंह के घर में चाय बनाते हुए सिलेंडर फट गया
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 05:06 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार: नलवा गांव में सतबीर सिंह के घर में चाय बनाते हुए सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। घटना में सावित्री नाम की महिला के मामूली चोट आई है। सावित्री ने गैस पर चाय बनाने के लिए रखी थी। वह कुछ सामान लेने बाहर गई तो अंदर आने पर आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाया तो लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़क गई और सिलेंडर फट गया। इससे घर का हजारों का सामान जल गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें