Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में बढ़ी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भीड़, अब यहां पर बंद किया पहली डोज का शेड्यूल

कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया और सार्वजनिक स्थलाें पर बिना वैक्सीनेशन वालों का प्रवेश बंद किया गया। इसी के चलते बहादुरगढ़ में कैंपों की संख्या बढ़ाई गई। सिविल अस्पताल में भी वैक्सीनेशन के लिए भीड़ बढ़ रही थी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:22 PM (IST)
बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में बढ़ी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भीड़, अब यहां पर बंद किया पहली डोज का शेड्यूल
15 से 18 साल वालों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई।

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। बहादुरगढ़ शहर के सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन के कारण बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां पर व्यवस्था बदल दी गई है। अब यहां पर 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए पहली डोज बंद की गई है। हालांकि 15 से 18 वर्ष वालों के लिए यहां पर वैक्सीनेशन है। मगर बाकी के लिए पहली डोज की व्यवस्था कैंपों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

prime article banner

यहां पर वैक्सीन की पहली डोज की व्यवस्था

दरअसल, कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया और सार्वजनिक स्थलाें पर बिना वैक्सीनेशन वालों का प्रवेश बंद किया गया। इसी के चलते बहादुरगढ़ में कैंपों की संख्या बढ़ाई गई। इससे कैंपों के अलावा सिविल अस्पताल में भी वैक्सीनेशन के लिए भीड़ बढ़ रही थी। जिन्होंने वैक्सीनेशन करवाया ही नहीं था, वे पहली डाेज लगवाने के लिए पहुंच रहे थे। इनमें कामगारों की संख्या ज्यादा थी। सिविल अस्पताल में तीन जगहों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी। एक जगह पर तो केवल 15 से 18 साल वालों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी।

जबकि बाकी दो जगहों पर 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए पहली और दूसरी डोज की व्यवस्था थी। इसके चलते यहां पर लंबी-लबी लाइन लग रही थी। इससे संक्रमण के फैलाव की संभावना ज्यादा बन रही थी। यह देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में अब पहली डोज का वैक्सीनेशन बंद किया गया है। ताकि यहां पर ज्यादा भीड़ न बने। अब यहां पर 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए केवल दूसरी और तीसरी डोज की व्यवस्था की गई है। हालांकि 15 से 18 वालों के लिए यहां पर वैक्सीन की पहली डोज की व्यवस्था है।

नोडल अधिकारी के अनुसार

सिविल अस्पताल में फिलहाल दूसरी और तीसरी डोज की व्यवस्था है। पहली डोज की व्यवस्था कैंपों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है।

-----डा. सुंदरम कश्यप, वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी, बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.