Move to Jagran APP

रोहतक नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी धरना जारी

नगर निगम के पार्षदों में धरना देते हुए आरोप लगाए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार अनदेखी हो रही है। आरोपितों को बचाया जा रहा है। आरोप लगाए कि जिस कैफे संचालक का प्रापर्टी टैक्स जमा होने का दावा किया जा रहा है उसकी आज तक बिलिंग नहीं हुई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 02:28 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 02:28 PM (IST)
रोहतक नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी धरना जारी
रोहतक नगर निगम के बाहर धरने पर बैठे हुए पार्षद

जागरण संवाददाता, रोहतक। नगर निगम के पार्षदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दूसरे दिन भी नगर निगम कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। नगर निगम के पार्षदों को समर्थन देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन और नगरपालिका कर्मचारी संघ भी सामने आ चुका हैं। पार्षदों के धरने को देखते हुए नगर निगम परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, पुलिस तैनात है।

loksabha election banner

नगर निगम के पार्षदों में धरना देते हुए आरोप लगाए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार अनदेखी हो रही है। आरोपितों को बचाया जा रहा है। नगर निगम परिसर में धरना दे रहे पार्षदों ने आरोप लगाए हैं कि जिस कैफे संचालक का प्रापर्टी टैक्स जमा होने का दावा किया जा रहा है, उसकी आज तक बिलिंग नहीं हुई। पूरा टैक्स जमा नहीं हुआ। 600000 रुपये में से महज 100000 रुपये ही जमा हुए। अधिकारियों ने मामला सेट कर दिया और शेष 500000 की रकम अधिकारी डकार गए।

इस मामले में जांच हो। इसके अलावा मेस्टिक लेयर घोटाला, शौचालय घोटाला इसके अतिरिक्त भी घोटालों के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाए हैं कि अधिकारी निष्पक्षता से जांच नहीं करेंगे तो यह धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। अधिकारी नहीं सुनेंगे तो हम निकाय मंत्री अनिल विज से भी सीधे शिकायत करेंगे। पार्षदों के धरने को समर्थन देने के लिए शहर के भी विभिन्न समाज संगठन के अलावा पंचायतें आने लगीं हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल बुला लिया है नगर निगम परिषद के चारों तरफ पुलिस तैनात है इसके अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारी पुलिस के संपर्क में है करने को देखते हुए जिला कुछ नगर निगम के अधिकारियों की निगरानी के लिए ड्यूटी लगा दिया वही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर निगरानी रखें हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.