Coronavirus Vaccination: हिसार में आज से जिले में सभी वार्डों में होगा वैक्सीनेशन, 15 केंद्रो पर टीके लगने शुरू
हिसार में मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग वार्डो में वैक्सीनेशन शुरू कर रहा है। उपायुक्त ने आदेश दिए हैं कि दूसरी डोज की संख्या बढ़ाने के लिए अगले एक सप्ताह में सभी वार्ड में अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 15 केंद्रो पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
जागरण संवाददाता, हिसार: उपायुक्त के आदेशों के बाद मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग वार्डो में वैक्सीनेशन शुरू कर रहा है। उपायुक्त ने आदेश दिए है कि दूसरी डोज की संख्या बढ़ाने के लिए अगले एक सप्ताह में सभी वार्ड में अभियान चलाया जाए। उपायुक्त ने पहली डोज 120 प्रतिशत तक और 70 प्रतिशत तक दूसरी डोज लगाने के आदेश दिए है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 15 केंद्रो पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
इनमें शांति नगर की ब्रहम ज्ञान कुटिया में दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक, ऋषि नगर में दिव्यांग केंद्र में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, सिरसा रोड पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित दिनौदिया अस्पताल में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक, एमसी कालोनी में भारत माता पार्क से सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, जयदेव नगर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, इंडस्ट्रियल एरिया में इएसआइ डिस्पेंसरी में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, पटेल नगर में शिव पार्क मंदिर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक, शिव नगर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, रावलवासिया धर्मशाला में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, ऋषि नगर के हेल्थ सेंटर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, आजाद नगर के अर्बन हेल्थ सेंटर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, टीबी अस्पताल में सबह नौ से दोपहर 2.30 बजे तक और सिविल अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीनेशन की सुविधा दी गई है।
उपायुक्त ने आदेश दिए है कि शहर के सभी वार्डो में पार्षदों की मदद लेकर वैक्सीनेशन किया जाए। प्रत्येक वार्ड में एक टीम गठित कर एक सप्ताह में वहां अधिकतम लोगों का वैक्सीनेशन करवाया जाए। इसके लिए पार्षद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाएंगे और लोगों को एकत्रित करके वहां वैक्सीनेशन करवाएंगे। गौरतलब है कि जिले में वैक्सीनेशन अभियान 19 जनवरी से शुरु कर किया गया था। लेकिन अब तक जिले में पहली डोज 1022637 और दूसरी डोज चार लाख से अधिक लोगों को लगी है।