Move to Jagran APP

कल से फतेहाबाद में फिर शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, इस सप्ताह पूरा होगा पहला चरण

जिले में प्रथम चरण में अब तक 63 फीसद टीकाकरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में पुलिस कर्मचारियों राजस्व विभाग व नप व नपा कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी हैं। पाेलियो अभियान के कारण वैक्सीन लगाने का काम चार दिन से बंद था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 01:14 PM (IST)
कल से फतेहाबाद में फिर शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, इस सप्ताह पूरा होगा पहला चरण
हेल्थ वर्कर कम होने के कारण जिले के 10 ही सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम पिछले चार दिनों से बंद है। पूरे प्रदेश में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया। ऐसे में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान को रोक दिया था। लेकिन बुधवार को यह अभियान फिर से शुरू होगा। लेकिन बुधवार को जिले के कुछ ही सेंटरों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा। बुधवार व शुक्रवार को छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होता है। ऐसे में हेल्थ वर्कर कम होने के कारण जिले के 10 ही सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 

loksabha election banner

16 जनवरी को शुरू हुआ था कोरोना वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया था। ऐसे में अभी तक पहले चरण का 63 फीसद ही कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का काम पूरा हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस सप्ताह यह अभियान पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि अभी तक उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई आदेश नहीं आए है कि दूसरा चरण कब से शुरू करना है। 

दूसरे चरण में इन विभाग के कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन

पुलिस कर्मचारी : 1165

राजस्व विभाग  : 1200

नगर परिषद व नगर पालिका : 500

कुल : 2865

अब जरा कोरोना वैक्सीन के आंकड़ों पर डालें नजर

जिले में कितने सेंटरों पर लग रही कोरोना वैक्सीन          : 29

जिले में कितने दिनों से नहीं लग रही वैक्सीन             : 04

अब तक जिले में लगी लाभार्थियों को वैक्सीन             : 3032

पहले चरण में कितने लाभार्थियों को लगेंगी वैक्सीन          : 4800

पहले चरण में जिले को मिली वैक्सीन                   : 5820

दूसरे चरण में जिले को मिली वैक्सीन                   : 5680

महीना  मरीज मिले  मौत

अप्रैल    1       0

मई      16      0

जून     145      0

जुलाई   201      2

अगस्त   601     10

सितंबर  1336     24

अक्टूबर  781      23

नवंबर    1196    41

दिसंबर   385     16

जनवरी   57      2

कुल    4720     118

जिले के तीन खंड कोरोना मुक्त

जिले जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। अब जिले में केवल 7 ही कोरोना एक्टिव केस है। वही जिले के तीन खंड कोरोना से मुक्त भी हो गए है। जाखल, भट्टूकलां व भूना में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं है। यहां पर पिछले सात दिनों से कोई केस नहीं आया है। एक्टिव केस का जिक्र करे तो फतेहाबाद में 2, टोहाना में 3 व रतिया में 2 केस है

पोलियो अभियान में जुटी है पूरी टीम 

डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनीता सोखी ने बताया कि हमारी पूरी टीम पोलियो अभियान में लगी हुई है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण एक साथ नहीं चल सकता। बुधवार से वैक्सीन लगाने का काम फिर से शुरू किया जा रहा। उम्मीद है कि इस सप्ताह प्रथम चरण को पूरा कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.