Move to Jagran APP

फतेहाबाद जिले में दीवाली के दिन बढ़ा कोरोना के मरीजाें का आंकड़ा, 74 नए मामले आए

दीपावली के दिन जिले में 74 नए कोरोना के मरीज आए है। ऐसे में जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 3740 पहुंच गई है। वही ठीक होने वालों का आंकड़ा 3093 है। अब जिले में एक्टिव केस 570 पहुंच गया है

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 09:29 AM (IST)
फतेहाबाद जिले में दीवाली के दिन बढ़ा कोरोना के मरीजाें का आंकड़ा, 74 नए मामले आए
फतेहाबाद में नवंबर महीने में अब तक 500 मरीज आए तो 18 लोगों की हो चुकी है मौत

फतेहाबाद, जेएनएन। दीपावली पर लोगों ने खूब लापरवाही बरती है। बाजार में लोग खरीददारी करने गए लेकिन मास्क तक नहीं था। ऐसे में आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नवंबर महीने में कोरोना से जो रफ्तार पकड़ी है वो रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस महीने कम सैंपल लेने के बावजूद मरीज भी अधिक आए है। पिछले सात दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 से अधिक आ रहा है।

loksabha election banner

यह हाल तब है जब जिले में केवल महज हर दिन 400 सैंपल लिए जा रहे है। दीपावली के दिन जिले में 74 नए कोरोना के मरीज आए है। ऐसे में जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 3740 पहुंच गई है। वही ठीक होने वालों का आंकड़ा 3093 है। अब जिले में एक्टिव केस 570 पहुंच गया है जो सभी को परेशान कर रहा है।

रिकवरी रेट घटा, स्वास्थ्य विभाग चिंतित

अक्टूबर महीने में कोरोना का रिकवरी रेट 92 फीसद तक था। लेकिन नवंबर महीना शुरू होते ही मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी अधिक हो गए है। यहीं कारण है कि इस समय रिकवरी रेट 85 फीसद है। ऐसे में 7 फीसद तक का रिकवरी रेट गिर गया है। वही इस महीने कोरोना से 18 लोगों की जान जाने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 77 हो गया है। इस महीने मरने वालों का फीसद 1.2 फीसद है।

सोमवार से दिखेगी सख्ती

स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ राहत दी थी। लेकिन अब आने वाले समय में ऐसा कुछ नही है। स्वास्थ्य विभाग 400 से 1000 सैंपल करने जा रहा है। जब 400 सैंपल में 50 से अधिक मरीज आ रहे है तो एक हजार की रिपोर्ट आएगी तो यह आंकड़ा सौ से अधिक रहेगा। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को अधिक सतर्कता की जरूरत है। वही मास्क न पहने वालों के चालान भी किए जाएंगे।

अब जरा आंकड़ों पर डाले नजर

खंड        कहां कितने मरीज आए     मौत

फतेहाबाद      1191                26

टोहाना         706                11

रतिया         767                 22

भट्टूकलां      346                 03

भूना          373                 06

जाखल        377                 09

कुल          3740                77

----त्योहारी सीजन मे कुछ राहत थी। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में सैंपल बढ़ाएगा। वही नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों से भी कहा गया है कि वो समय समय पर रिपोर्ट देते रहे।

डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.