Move to Jagran APP

फतेहाबाद में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में 240 संक्रमित मिले, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

हरियाणा के फतेहाबाद में कोरोना ब्लास्ट हुआ। मंगलवार को 240 कोरोना पॉजिटिव मिले। यह अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अप्रैल के 13 दिनों में कोरोना के 727 मरीज मिले हैं। इनमें पांच ऐसे मामले शामिल हैं जहां पूरा परिवार पॉजिटिव हो गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM (IST)
फतेहाबाद में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में 240 संक्रमित मिले, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अगर सावधानी नहीं बरती तो आंकड़ा लगातार बढ़ेगा।

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। लगातार मौतों से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन सकते में है। मंगलवार सुबह आई दो अलग-अलग रिपोर्टों में जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ। जिले में एक साथ 240 केस आए। कोरोना की शुरुआत से लेकर यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले वर्ष 23 सितंबर को कोरोना के 149 मामले आए थे।

loksabha election banner

ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि कोरोना इस समय कितना गंभीर होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी मान चुका है कि लापरवाही के कारण मामले बढ़ रहे हैं। जिस तरह संक्रमण बढ़ा है, उसे रोकना भी बढ़ी चुनौती है। उधर स्वास्थ्य विभाग जिले में अलग अलग सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन भी लगा रहा है ताकि इस बढ़ते कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। इन केसों में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। हालांकि ये सभी अलग अलग स्कूलों से हैं जिन्होंने अपने स्तर पर ही कोरोना टेस्ट करवाया है। इसके अलावा टोहाना के निजी अस्पताल का एक डॉक्टर, उनकी पत्नी, फतेहाबाद शहर थाना और सदर थाना से भी केस मिले हैं।

स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक पॉजिटिव

नागरिक अस्पताल से चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अहरवां स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक भी पॉजिटिव पाई गई हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 5818 हो गई। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 5085 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को 18 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इसके अलावा जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 597 हो गई है। जिले में अब तक 136 लोगों की जान जा चुकी है।

अब इन आंकड़ों पर डालें नजर

अप्रैल महीने के 13 दिनों में मिले कोरोना केस : 727

मंगलवार को मिले कोरोना केस : 240

इस महीने कोरोना से हो चुकी मौत : 13

इस महीने कोरोना को दे चुके मात : 297

मार्च महीने में जिले में आए थे मरीज : 354

मार्च महीने में कोरोना से हुई थी मौत : 04

मंगलवार को जिले में यहां मिले इतने मरीज

सेंटर                   मरीज मिले           एक्टिव केस

फतेहाबाद            84                          160

टोहाना                50                           112

रतिया                 39                          121

भट्टूकलां              14                           34

बड़ोपल               10                           34

भूना                   22                           60

जाखल               21                           76

कुल                  240                          597

मंगलवार को जिले में हुए वैक्सीनेशन के आंकड़े पर डालें नजर

  • 3767 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन
  • 2759 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
  • 1008 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
  • 1105 बुजुर्गों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
  • 712 बुजुर्गाों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
  • 45 से 59 साल के 1637 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
  • 45 से 59 साल के 712 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज

मास्क और दो गज दूरी का ध्यान रखें

जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना के 240 नए केस आए हैं। ऐसे में अब भी समय है कि हम नियमों का पालन करें। कोरोना की जो लहर चली है उसे एक ही तरीके से रोका जा सकता है वो केवल सावधानी है। सभी से अपील है कि मास्क, दो गज की दूरी बनाए रखें।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.