निर्माण मजदूरों ने मांगों को लेकर श्रम मंत्री का घेरा आवास
संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पहुंचे थे श्रमिक
- संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पहुंचे थे श्रमिक
- सरकार ने लिखित में जारी की समाधान की चिट्ठी, पड़ाव स्थगित आंदोलन जारी रहेगा।
फोटो- 17 व 18
जागरण संवाददाता, हिसार : निर्माण मजदूर संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर शुक्रवार को क्रांतिमान पार्क में सैकड़ों निर्माण श्रमिकों ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सीटू से देसराज, इंटक से धर्मबीर लोहान राष्ट्रीय कामगार संघ ओ पी मालिया, विनोद कुमार , एआईयूटीयूसी से सत्यनारायण ने प्रधानता की। पदाधिकारियों ने कहा कि दो वर्ष से मजदूरों के साथ आश्वासन के नाम पर धोखा हो रहा है। निर्माण मजदूर सुविधाओं के नाम पर धक्के खाने को मजबूर हैं। पिछले दो वर्षो से लगातार यूनियन के पदाधिकारी ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित अन्य पदाधिकारियों से कई बार वार्ता कर चुका है। मगर हर बार आश्वासन ही मिला। शुक्रवार को आंदोलन के बाद अब उन्हें लिखित रूप में बोर्ड ने चिट्ठी मिल गई है।इन मांगों में 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार यूनियनों को दिए जाने वाले बोर्ड की बैठक में निर्णय किया जाएगा ,ब्लाक स्तर पर मजदूर सुविधा केंद्र खोले जाएंगे ,रद्द किए गए फार्मो को बहाल किया जाएगा, कार्य स्थलों पर जाकर मजदूरों का पंजीकरण किए जाने, कन्यादान व मृत्यु के लाभ से फैमिली आईडी की शर्त हटाए जाने समेत अनेक मसलों पर सहमति व निर्णय का पत्र बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जारी किया गया। प्रदर्शन में राजू बरवाला, शेरसिंह, सुबेसिंह,किकराल, सूबे हांसी, मनोज सोनी, आजाद मिरान, राम अवतार खोरड़ा, गंगाराम, जोगेंद्र जींद, मेवा सिंह, सुरेन्द्र मान, बिजेंद्र जितपुरा, राममेहर सिंह ने भी समर्थन दिया।