Move to Jagran APP

कांग्रेस का जन आंदोलन, भाजपा का सिर्फ पब्लिक स्टंट : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा सिर्फ पब्लिक स्टंट करती है। कांग्रेस का जन आंदोलन होता है। भाजपा की न

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 08:01 PM (IST)
कांग्रेस का जन आंदोलन, भाजपा का सिर्फ पब्लिक स्टंट : कुमारी सैलजा
कांग्रेस का जन आंदोलन, भाजपा का सिर्फ पब्लिक स्टंट : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा सिर्फ पब्लिक स्टंट करती है। कांग्रेस का जन आंदोलन होता है। भाजपा की नाकामियों को कांग्रेस लगातार उठा रही है। देश में तेल की कीमतों में एक पैसा घटाकर वाहवाही लूट रही है जबकि उसने जनता का मजाक बनाया है। प्रदेश में जो जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होना कांग्रेस एक बड़ी कमी है। यह बात राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यकाल में वादे पूरे नहीं किए। सिर्फ नई-नई बातें वह कर रहे है। देश में कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल के साथ वह मुकाबला कर रही है। जनता को हो रही परेशानी की उनको कोई ¨चता नहीं है। उन्होंने कहा कि चार साल में भाजपा के पास आया चंदा इतना कैसे बढ़ गया यह किसी को नहीं पता। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा हो या विधानसभा कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जनता भी चुनाव चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियुक्ति नहीं होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता लगे हुए है। विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस में लोग आ रहे है कोई छोड़ कर नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के पैसा का गलत प्रयोग कर रही है। यदि वह उस पैसे को जनता के विकास के लिए खर्च करती तो आम आदमी को काफी लाभ मिलता।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह राहुल गांधी ने फैसला लेना है इस वह कुछ नहीं कह सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर ही रहते है। कर्नाटक चुनाव में भी वह रैली करने आते और वापस चले जाते। यदि कुछ गलत होता है तो भाजपा राहुल और सोनिया गांधी व कांग्रेस को ही कोसती है। नगर निगम के चुनाव में पार्टी के ¨सबल पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह पार्टी का फैसला है। अभी तक चुनाव ¨सबल पर नहीं लगा गया है। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, विनोद भ्याणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.