कांग्रेसियों ने कोरोना किट वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
संवाद सहयोगी हांसी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को युवा
संवाद सहयोगी, हांसी : कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ के नेतृत्व में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। जाखड़ ने अपनी टीम के युवा साथियों के साथ गांव ढाणी पीरवाली में मनरेगा के श्रमिकों को कोरोना किट वितरित की। कोरोना किट में श्रमिकों को फल, जूस, चने, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर राजेश घोड़ेला, जिला महासचिव नवीन वत्स, शशि शर्मा पाली, नवदीप फौगाट, मोनी शर्मा, सतीश सोढी, संजय पीरावाली, प्रवीन बड़सी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं कांग्रेस पार्टी की हांसी इकाई द्वारा भी नागरिक अस्पताल में मरीजों, डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ व कोरोना योद्धाओं को फल, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। वहीं हांसी कांग्रेस कमेटी ने भी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया और भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के लिए सभी नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, कृष्ण यादव, राजेश कासनिया, राजेंद्र जांगड़ा, दयानंद तिवारी, कालू जूस वाला आदि उपस्थित थे।