सोनाली फौगाट के खिलाफ उतरी कांग्रेस, किसी ने फूंका पुतला तो किसी ने दिया धरना
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने बालसमंद मंडी में मार्केट कमेटी के सचिव की थप्पड़ और सैंडिल से पिटाई कर दी थी। इसको लेकर युवा कांग्रेस खुल कर सड़क पर उतर आई है।
हिसार, जेएनएन। भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट के खिलाफ युवा कांग्रेस खुल कर सड़क पर उतर आई है। युवा कांग्रेस नेताओं ने सोनाली की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पारिजात चौक पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और जिला पार्षद कृष्ण सातरोड के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला भी जलाया। कांग्रेस ने इस मामले में सोनाली की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
कृष्ण सातरोड ने कहा कि सरकार की शह के बिना अधिकारियों और कर्मचारियों पर उनके नेताओं द्वारा जुल्म ढहाने के कारनामों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। मीडिया और सोशल मीडिया में मामला आने के बाद दबाव के चलते सरकार ने नेत्री पर मुकदमा दर्ज करवाया लेकिन अब अंदर खाते उसका बचाव करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसे युवा कांग्रेस किसी भी तरीके से सहन नहीं करेगी।
प्रदेश सचिव मनोज टांक माही ने कहा कि कानून किसी को हाथ में नहीं लेना चाहिए। लेकिन बालसमंद मंडी में जो हुआ वह बहुत ही गलत था। आरोपित की जल्द से जल्द पुलिस को गिरफ्तारी करनी चाहिए। धरने पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़, प्रदेश सचिव मनोज टांक माही, हल्का अध्यक्ष हिसार अर्जुन ठाकुर, हल्का अध्यक्ष हांसी राजेश घोड़ेला, प्रदेश महासचिव एनएसयूआइ विकास टांक, सुनील फौगाट, नवीन पंघाल, विनोद, विकास, महेश मास्टर, सतीश सहरावत, घनश्याम वर्मा, बरवाला हलका अध्यक्ष दिनेश पूनिया आदि मौजूद थे।
युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला हिसार
युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव हर्ष बामल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला जलाया। हर्ष बामल ने इस घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता पूरी तरह से तानाशाही व गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेत्री ने दबंगई दिखाते हुए सरेआम ड्यूटी पर तैनात आदमपुर के मंडी सचिव सुल्तान ¨सह की बर्बतापूर्ण पिटाई की है, उससे भाजपा नेताओं के असली चेहरे उजागर होते हैं।