Move to Jagran APP

विधायक देवेंद्र बबली मामले में किसानों व प्रशासन के बीच नहीं बनी बात, टोहाना सदर थाना में लगाया टेंट

टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच विवाद खत्म हो गया था। विधायक की तरफ से किसानों पर दो अलग अलग मामले दर्ज करवाए गए थे। विधायक ने कहा कि वो अपना मामला वापस ले लेंगे। लेकिन किसान तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 12:54 PM (IST)
विधायक देवेंद्र बबली मामले में किसानों व प्रशासन के बीच नहीं बनी बात, टोहाना सदर थाना में लगाया टेंट
विधायक देवेंद्र बबली मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन या तो हमें गिरफ्तार करे या मामला रद करे

फतेहाबाद, जेएनएन। टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र बबली के साथ किसानों का समझौता होने के बाद अब किसानों व प्रशासन के बीच तनातनी बनी हुई है। शनिवार रात से ही किसान सदर थाना के अंदर धरने पर बैठे हुए है। रविवार सुबह गर्मी हुई किसानों ने टेंट लगा दिए है। वहीं स्थानीय किसानों ने वहीं पर भोजन, चाय आदि की व्यवस्था कर दी है। किसानों ने एलान कर दिया है कि अगर पुलिस प्रशासन किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं लेता तो तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

loksabha election banner

शनिवार देर शाम को टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच विवाद खत्म हो गया था। विधायक की तरफ से किसानों पर दो अलग अलग मामले दर्ज करवाए गए थे। विधायक ने कहा कि वो अपना मामला वापस ले लेंगे। लेकिन पुलिस ने एक मामला दर्ज किया हुआ था जो अब तक रद नहीं हुआ है। 1 मई की शाम को किसानों ने विधायक देवेंद्र बबली के घर का घेराव किया था। इसी दौरान पुलिस ने 27 लोगों का गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया था। दो किसानों को जेल भेज दिया जबकि अन्य किसानों पर मामला दर्ज कर उन्हें रिहा कर दिया था। किसानों को रिहा करवाने व इन मामलों को रद करने के लिए किसान अब धरने पर बैठे हुए है।

पुलिस हमें या तो गिरफ्तार करे या फिर किसानों को रिहा करे

पुलिस थाना में धरने पर बैठे हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस या तो हमें गिरफ्तार करे या फिर हमारे किसानों पर जो मामले दर्ज है वो रद करे। जिन किसानों को जेल भेजा गया है उन्हें बाहर निकाला जाएगा। राकेश टिकैत ने एलान किया है कि जब तक पुलिस इन मामलों केा रद नहीं करती है तो वो यहां से वापस नहीं जाएंगे। चाहे एक सप्ताह लगे या फिर एक महीना।

पुलिस कर्मचारियों ने भी जमाया हुआ डेरा

टोहाना में इस समय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। धरन पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी सहित अनेक शीर्षनेता धरने पर बैठे हुए है। हालांकि किसान शांत बैठे हुए है। किसानों के साथ ही पुलिस कर्मचारी रातभर बैठे रहे। किसान शनिवार रात 2 बजे तक भजन कीर्तन करते रहे। इसके अलावा सदर था को पुलिस ने छावनी में तबदील कर दिया है। किसानों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था गुरुद्वारा आदि सहित अनेक संस्थाएं कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन व कुछ किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि देर शाम तक इस मामले में समझौता हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.