Haryana News: सीएम नायब सैनी ने कुलदीप बिश्नोई के साथ किया नाश्ता, दोनों के बयान से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ना तय
प्रदेश (Haryana Politics Hindi News) के सीएम नायब सैनी ने दिल्ली आवास पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई से मुलाकात की। जिसके बाद सीएम ने बयान देते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने नाश्ते पर बुलाया था। कांग्रेस इस चुनाव में उतरने से डर रही है। हमारे बीच कोई नाराजगी नहीं है। कुलदीप ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के लिए एक तरफा माहौल है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) हरियाणा में भाजपा मिशन 10 को फतेह करने के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। हिसार और भिवानी के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई तथा उनके विधायक बेटे भव्य बिश्नोई की नाराजगी की खबरों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मुलाकात करने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे।
सीएम ने सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का किया दावा
नाश्ते की टेबल पर राजनीतिक चर्चा हुई, जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई ( Kuldeep Bishnoi) ने कहा कि वे पार्टी से नाराज नहीं हैं और हिसार के साथ-साथ अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) ने भी कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी से इन्कार करते हुए राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है।
भाजपा ने हिसार से रणजीत चौटाला को दिया टिकट
भाजपा (Haryana BJP) नेता कुलदीप बिश्नोई हिसार में पार्टी के टिकट वितरण के फैसले से नाराज चल रहे थे। भाजपा ने हिसार में बिजली व जेल मंत्री रणजीत चौटाला को टिकट दिया है। हिसार कुलदीप बिश्नोई की कर्मस्थली रही है। कुलदीप मानकर चल रहे थे कि राजस्थान में टिकट नहीं देने के बाद भाजपा उन्हें हिसार (Hisar News) से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) अवश्य लड़वाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: Haryana Board News: आंतरिक मूल्यांकन में अब अधिक अंक लेना होगा चुनौती, बोर्ड ने तैयार किया ये नया पैटर्न
भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अभिमन्यु, रणबीर गंगवा और कैप्टन भूपेंद्र की दावेदारी के बीच रणजीत चौटाला को टिकट दे दिया। भाजपा को उम्मीद है कि रणजीत चौटाला (Ranjit Chautala) को टिकट देने से ताऊ देवीलाल के समर्थकों का उसे राज्य की बाकी लोकसभा सीटों पर भी लाभ मिलेगा।
भाजपा के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। भव्य ट्वीट करते थे और कुलदीप संभालते थे, लेकिन नाराज दोनों थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) द्वारा कुलदीप की नाराजगी दूर करने के बाद भी जब भव्य का ट्वीट आया तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोर्चा संभाला।
नायब सैनी और मनोहर लाल बृहस्पतिवार को दोनों दिल्ली (Delhi News) थे। नायब सैनी अचानक कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे और वहां कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई और रणधीर पनिहार ने उनकी अगुवानी की। नाश्ते के बाद सीएम और कुलदीप दोनों ने मीडिया के समक्ष स्थिति साफ की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाद में दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ (OP Dhankhar) से भी राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
हिसार के साथ-साथ बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी प्रचार करूंगा
आज सीएम मेरे घर नाश्ते पर आए थे। मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। जल्दी ही हिसार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा। हिसार के साथ-साथ अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में भी प्रचार करने जाने की मेरी योजना है। हम सभी 10 लोकसभा सीटें जितवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालेंगे। कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो चुकी है। कांग्रेस का टिकट लेने वाला कोई नहीं रहा। कांग्रेस सभी 10 लोकसभा सीटों में बुरी तरह से पराजित होगी।
- कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता
मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में रहेगा हरियाणा का बड़ा योगदान
जब से कुलदीप बिश्नोई भाजपा में आए हैं, हमारी पार्टी को काफी मजबूती मिली है। आज मैं कुलदीप बिश्नोई के घर नाश्ते पर गया था। परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा। रुठने-मनाने जैसा कुछ भी नहीं है। हरियाणा में हम सभी 10 लोकसभा सीटें पूरी मजबूती के साथ जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा का अहम योगदान होगा। हार के डर की वजह से कांग्रेस मैदान में उतरने का साहस नहीं जुटा पा रही है। आने वाले दिनों में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे।
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
यह भी पढ़ें: Haryana News: जब तीन ‘धुरी’ के नेताओं ने SYL के नाम पर पकड़ी एक ‘धारा’, प्रकाश सिंह बादल और भजन लाल के सवाल-जवाब