Move to Jagran APP

सीएम मनोहर का कांग्रेस पार्टी पर तंज, कहा - ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी

सीएम ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है। उसमें से 15 घोषणाएं भारतीय जनता पार्टी पहले ही पूरी कर चुकी है और कुछ ऐसी घोषणा है जो पूरी नहीं हो सकती

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:57 PM (IST)
सीएम मनोहर का कांग्रेस पार्टी पर तंज, कहा - ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी
सीएम मनोहर का कांग्रेस पार्टी पर तंज, कहा - ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी

उकलाना/हिसार, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उकलाना हलके के गांव पाबड़ा में भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ के समर्थन में हलका स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि 75 पार मंजूर लेकिन इस बार उकलाना जरूर। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी आशा खेदड़ को मंत्रिमंडल में शामिल करने का बड़ा इशारा करते हुए कहा कि आने वाली सरकार में उकलाना हलके की भी हिस्सेदारी होगी और खुद उकलाना हलके की जनता यह महसूस करेगी कि भाजपा सरकार में उसकी खास हिस्सेदारी है।

पिछले दो चुनावों में कहीं ना कहीं चूक होती रही है लेकिन इस बार उकलाना हलके की जनता भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उकलाना हलके से आशा खेदड़ जैसा एक ऐसा प्रत्याशी दिया है जो उकलाना हलके की पढ़ी लिखी बहू है। जिसने संगठन में पूरी ताकत से काम किया है और अब वह उकलाना हलके का प्रतिनिधित्व करते हुए हल्के की सेवा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है। उसमें से 15 घोषणाएं भारतीय जनता पार्टी पहले ही पूरी कर चुकी है और कुछ ऐसी घोषणा है जो पूरी ही नहीं हो सकती। इसलिए कांग्रेसी बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। जिस पर यही कहावत सटीक बैठती कि ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से घिरी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने इन्हें पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां जेल से चलती है जबकि भारतीय जनता पार्टी शालीनता और संगठन से चलती है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने से हरियाणा को भी बहुत फायदा हुआ है। भारतीय सेना में हमारे 10 प्रतिशत सैनिक हैं और जो सीमा पर रक्षा करते हुए हमारे जवान शहीद होते थे उसमें हमारे हरियाणा के सैनिक रहते थे। हरियाणा का सेना में बहुत बड़ा हमेशा से योगदान रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.