मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, हिसार और पानीपत में बनेंगे 500 बेड के दो अस्पताल
सीएम मनोहर लाल ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। बुधवार को वे हिसार पहुंचे। यहां पर डीआरडीओ अस्पताल की स्थापना के लिए जगह देखी। पानीपत और हिसार में 500 बेड के दो अस्पताल बनाने की घोषणा की।
हिसार, जेएनएन। सीएम मनोहर लाल सोमवार को हिसार पहुंचे। यहां सीएम ने साउथ बाईपास पर डीआरडीओ द्वारा बनने वाले 500 बेड के अस्पताल के लिए जगह देखी। जिंदल मॉर्डन स्कूल में विजिट भी की। किसानों के विरोध को देखते हुए जिंदल फैक्ट्री में पीछे के रास्ते से पुलिस सीएम को भीतर ले गई। यहां सीएम ने ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ली। सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुुए इस प्लांट को टेकओवर किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीआरडीओ अस्पताल की स्थापना को लेकर मुख्यालय के अधिकारियों के साथ दौरा किया। इंजीनियर्स को जल्द इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के निर्देश दिए। जिंदल मॉडर्न स्कूल परिसर में 500 बेड का अस्पताल स्थापित किया जाएगा।
हिसार में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त है। गैस रूप में ऑक्सीजन का उपयोग कैसे किया जाए। इस पर विचार बन रहा है। यहां 500 बेड का हॉस्पिटल हिसार और 500 बेड का पानीपत में आइओसी की रिफाइनरी में बना रहे हैं। थोड़ा समय लगेगा। करीब 1000 लोगों को सुविधा मिलेगी। सोनी बर्न अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 5 लोगों की मौत के सवाल पर बोले कि इसके बारे में पता चला है। यह जांच का विषय है। डॉक्टरों की लापरवाही के आरोप पर मेडिकल बोर्ड इन्क्वायरी कर रहा है। इसके अलावा मजेस्ट्रियल बोर्ड बनाकर इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
लोगों की दी यह सलाह
कोविड के समय अपने बचाव का ध्यान रखें। जो सूचनाएं मिल रही हैं उनका पालन करें. खाने -पीने का ध्यान रखें। गर्म पानी पिएं। ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें। डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार ही दवाइयां लें। अपने आप दवाएं न लें।
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें