बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिरा
हिसार मौसम में परिवर्तन जारी है। बुधवार को जहां पूरे दिन आसमान में बाद
जागरण संवाददाता, हिसार : मौसम में परिवर्तन जारी है। बुधवार को जहां पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे, वहीं वीरवार को दिनभर कड़ी धूप निकली रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के तापमान की अपेक्षा वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री बढ़ा और 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को यह 19.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वीरवार व शुक्रवार के बीच की रात को आसमान में बादल छाए रहे और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।
चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार शुक्रवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाने की संभावना है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापामन
फतेहाबाद - 23 12
चरखी दादरी - 26 13
रोहतक - 19 14
भिवानी - 26 14
झज्जर - 27 14
हिसार - 28.3 15.4
सिरसा - 23 16