प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए हिसार में शहरवासियों के पास 4 दिन शेष
शहरवासियों के पास महज 4 दिन का समय बचा है। शहरवासी इस छूट का लाभ आखिरी दिनों में उठा सके। इसलिए संयुक्त आयुक्त बेलिना ने शनिवार को प्रतिदिन की तरह व रविवार को 10 से 1 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर आदेश दिये।
हिसार, जेएनएन। प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज पर शत प्रतिशत के अलावा एरियर आदि पर सरकार ने 31 मार्च 2021 तक छूट दी हुई है। इस छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास महज 4 दिन का समय बचा है। शहरवासी इस छूट का लाभ आखिरी दिनों में उठा सके। इसलिए संयुक्त आयुक्त बेलिना ने शनिवार को प्रतिदिन की तरह व रविवार को 10 से 1 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर आदेश दिये। अब शनिवार के साथ साथ रविवार को 10 से 1 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स शहरवासी जमा करवा सकेंगे।
प्रॉपर्टी टैक्स छूट के आखिरी दिनों में शहरवासी बड़ी संख्या में अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए नगर निगम पहुंच रहे। जिसको लेकर व्यापक व्यवस्था नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई है। शहरवासियों की निरंतर बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए शनिवार व रविवार को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है।
संयुक्त आयुक्त बेलिना ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज में शत फीसद की छूट के साथ एरियर आदि में छूट दी गई है। इसी छूट सहित प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए शहरवासियों के पास महज 4 दिन का समय शेष बचा है। इसलिए शनिवार को आम दिनों की तरह व रविवार को 10 से 1 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि छूट का लाभ उठाते हुए अपना प्रॉपर्टी टैक्स जरूर जमा करवाये।