Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत चल रहा नागरिक फीडबैक, देश में यूपी और प्रदेश में हिसार टॉप पर

शहरों व कस्बों को स्वच्छ बनाने और उन शहरों में नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार देश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 चल रहा है। इसमें आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार (एमओएचयूए) की ओर से नागरिक फीडबैक लिया जा रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत चल रहा नागरिक फीडबैक, देश में यूपी और प्रदेश में हिसार टॉप पर
नागरिक फीडबैक प्रक्रिया संपन्‍न होने के स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा

हिसार [पवन सिरोवा] देश की शहरी स्थानीय निकायों (शहर व कस्बे) को स्वच्छ बनाने और उन शहरों में नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार देश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 चल रहा है। इसमें आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार (एमओएचयूए) की ओर से जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक नागरिक फीडबैक लिया जा रहा है कि आपका शहर आपकी नजरों में कितना स्वच्छ है और आपको मिलने वाली सेवाएं कितनी बेहतर है।

loksabha election banner

इसी नागरिक फीडबैक में 12 जनवरी सायं 6 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार देश में उत्तरप्रदेश (यूपी) और हरियाणा प्रदेश में हिसार टॉप पर चल रहा है। 12 जनवरी 2021 तक करीब 55 लाख लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना फीडबैक दिया। इसी फीडबैक के आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता प्रयासों के स्तरों का आकलन कर उसके परिणाम घोषित होंगे।

तीन तरीके से दे रहे लोग नागरिक फीडबैक

- एसएस2021 पोर्टल

- वोट फॉर यूअर सिटी एप

- 1969 पर डॉयल करके

12 जनवरी तक नागरिक फीडबैक देने में टॉप पर राज्य

( कुल नागरिक फीडबैक 5396595)

उत्तरप्रदेश - 1425079     ----- फीसद 26.41

मध्यप्रदेश - 887832      ----- फीसद 16.45

आंध्रा प्रदेश - 775847    ----- फीसद 14.37

तेलंगाना - 520164       ----- फीसद 09.64

गुजरात - 319727        ----- फीसद 05.93

नागरिक फीडबैक देने में बैकफुट

मेघालय - 3

मिजोरम - 3

सिक्किम - 3

गोआ - 14

मणिपुर - 17

हरियाणा प्रदेश में नागरिक फीडबैक देने में टॉपर निकाय (शहर/)

(कुल फीडबैक 143350)

हिसार - 42794      ------   फीसद 29.85

पंचकुला - 23082    ------    फीसद 16.10

पानीपत - 9410       -------  फीसद 06.56

रोहतक - 8633       -------- फीसद 06.02

गुरुग्राम - 5977       --------- फीसद 04.16

हरियाणा प्रदेश में नागरिक फीडबैक देने में फिसड्डी निकाय (शहर/कस्बे)

कालावाली - 0

कलायत - 0

बावल - 1

एलनाबाद - 1

फिरोजपुर जिरका - 1

विभिन्न राज्यों के नागरिकों की ओर से 12 जनवरी सायं करीब छह बजे तक दिया गया नागरिक फीडबैक : 5396595

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 पोर्टल के तहत नागरिक फीडबैक - 3072168  ----------- फीसद 56.93

वोट फॉर यूअर सिटी एैप से नागरिक फीडबैक - 2320035 -----------  फीसद 42.99

1969 डायल कर नागरिक फीडबैक - 4392   ----------- फीसद 00.08

प्रदेश के नागरिकों 12 जनवरी सायं छह बजे कुल नागरिक फीडबैक : 143350

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 पोर्टल के तहत नागरिक फीडबैक - 78834    ---------  फीसद 54.99

वोट फॉर यूअर सिटी एैप से नागरिक फीडबैक - 64392   ------------ फीसद 44.92

1969 डायल कर नागरिक फीडबैक - 124    ----------    फीसद 00.08

 ---स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा भारत सरकार की बेहतर योजना है। इसमें देशभर से नागरिक भाग लेकर स्वच्छता से जुड़ रहे है। प्रदेश में फिलहाल नागरिक फीडबैक देने में हिसार टॉप पर चल रहा है।

- रामजीलाल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.