आस्ट्रेलिया चले गए बच्चे, घर में अकेली रह रही महिला की गला दबा की हत्या
परिवार के लोगों ने बुधवार को गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मौजिज व्यक्तियों के साथ मिलकर गुरुवार को घर के बाहर लगा ताला तोड़ा तो देखा की शव कमरे पड़ा था।
हिसार/रोहतक, जेएनएन। रोहतक जिले के गांव सुनारिया कलां में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश देवी उम्र करीब 55/56 साल जिसके दो बच्चे हैं। दोनो आस्ट्रेलिया मे रहते हैं। पति की मोत हो चुकी है जो घर पर अकेली रहती थी।
जिसका दो दिन से फोन बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने बुधवार को गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मौजिज व्यक्तियों के साथ मिलकर घर के बाहर लगा ताला तोड़ा तो देखा की शव कमरे पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस जानकारी के अनुसार महिला कि किसी ने गला दबाकर हत्या की है। महिला की हत्या करने वाला पहले से ही जानता होगा कि महिला घर में अकेली रहती है। हत्यारा कोई परिचित भी हो सकता है। या फिर लूट या चोरी के इरादे से भी घर में घुसा हो सकता है। घर में क्या कुछ चोरी हुआ है या नहीं इसकी जांच जारी है। मगर महिला की हत्या कर घर के बाहर ताला लगाया गया है। इससे लग रहा है कि हत्या किसी योजनाबद्ध तरीके से की गई है।
वहीं पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटों को भी सूचित किया है। साथ ही गली व आसपड़ोस के लोगों से भी पूछताछ जारी है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके। गांव होने के चलते सीसीटीवी भी बेहद कम लगे हुए हैं मगर आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कई पहलुओं को देखते हुए कर रही है।
बता दें कि शव से दुर्गंध आ रही थी ऐसे में अंदेशा है कि महिला की हत्या करीब 24 घंटे से भी पहले की गई है। रोहतक में हाल में ही एक और केस सामने आया था। जिसमें घर में अकेली रह रही विधवा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पति के मौत के बाद वह अकेली रहती थी और बेटी की शादी कर दी थी। एक परीचित व्यक्ति द्वारा उधार लिए रुपये मांगने पर युवक ने एक अन्य के साथ मिल महिला की हत्या कर दी थी। इससे पहले महिला से दुष्कर्म भी किया गया था।