Move to Jagran APP

आंदोलन समाप्त होने पर जश्न मनाते हुए रोहतक होकर वापस लौट रहे किसान, किया जा रहा स्वागत

एक साल से भी अधिक समय तक दिल्ली बार्डर पर डटे रहना आसान नहीं था लेकिन किसानों ने एकजुटता दिखाई और आंदोलन को कामयाब किया। जिसके बाद किसानों की जीत हुई हैं और अब सभी किसान सामान लेकर अपने अपने घरों को वापस लाैट रहे हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 11:53 AM (IST)
आंदोलन समाप्त होने पर जश्न मनाते हुए रोहतक होकर वापस लौट रहे किसान, किया जा रहा स्वागत
रोहतक में खरावड़ गांव सहित अनेक स्थानों हो रहा किसानों का स्वागत।

रोहतक, जागरण संवाददाता। रोहतक में आंदोलन समाप्त होने पर दिल्ली से जश्न मनाते हुए किसान वापस लौट रहे हैं। दिल्ली से पंजाब की ओर जाने वाले किसानों का रोहतक में खरावड़ गांव सहित अनेक स्थानों पर स्वागत हो रहा है। किसानों के इस जश्न में सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। घरों को वापसी कर रहे किसानों का कहना है कि उनके संघर्ष की जीत हुई है।

loksabha election banner

किसानों की बड़ी संख्या रोहतक पहुंची

एक साल से भी अधिक समय तक दिल्ली बार्डर पर डटे रहना आसान नहीं था लेकिन किसानों ने एकजुटता दिखाई और आंदोलन को कामयाब किया। जिसके बाद किसानों की जीत हुई हैं और अब सभी किसान सामान लेकर अपने अपने घरों को वापस लाैट रहे हैं। कई किसान ट्रैक्टरों को सजाए हुए भी हैं। यहां रोहतक के खरावड़ गांव में चलाए जा रहे किसान लंगर सेवा पर किसानों को ठहराव हो रहा है। सुबह करीब नौ बजे से ही किसानों का आना शुरू हो गया था। करीब 11 बजे तक किसान बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। किसानों पर अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा भी हो रही है।

लंगर सेवा आपसी भाईचारे का प्रतीक

आंदोलन समाप्ति के बाद घरों को लौटने वालों में महिला किसान भी काफी संख्या में शामिल हैं। किसानों के लिए खरावड़ गांव में लंगर सेवा भी चलाई जा रही है। बता दें कि यह लंगर सेवा एक साल से अधिक समय से ग्रामीणों के सहयोग से चलाई जा रही है। जहां पर किसान लंगर में प्रसाद लेने के बाद ही आगे बढ़ रहे हैं। पंजाब सहित अनेक किसानों के लिए ग्रामीण ही इस लंगर में अपने सेवाएं दे रहे हैं। लंगर में सेवा देने वाले जसंवत मलिक, प्रता मलिक, जगबीर मलिक व अन्य का कहना है कि यह लंगर सेवा आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं।

ट्रैक्टर ट्रालियों में सामान लाद कर किसानों ने की घर वापसी

लंगर सेवा में गांव के बच्चों ने भी सेवाएं दी हैं। किसान अपने तंबू सहित चारपाई, पंखे, कूलर आदि तमाम सामान लेकर वापस लौट रहे हैं। किसानों के वापस जाने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलते रहने की संभावना है। कोई किसान ट्रकों में तो कोई ट्रैक्टर-ट्रालियां या पिकअप में अपना सामान लेकर लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि देश में इस प्रकार का आंदोलन शायद ही पहले कभी इंतना लंबा चला हो और उसमें आंदोलन करने वालों की जीत हुई हो। 

पुलिस के रहे पुख्ता प्रबंध

उधर, आंदोलन समाप्ति के बाद अपने अपने घरों को वापस लौटने वाले किसानों की सहूलियत व उनके सकूशल घर वापसी के लिए रोहतक में अलग अलग स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। जहां से होकर किसान गुजर रहे हैं। आंदोलन से किसान शांतिपूर्वक व जश्न के साथ वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर जश्न का माहौल बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.