अस्पताल से किशोरी भगाने पर युवक और दो महिलाओं पर केस दर्ज
हिसार। पुलिस ने सिविल अस्पताल से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जान
जागरण संवाददाता, हिसार।
पुलिस ने सिविल अस्पताल से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद युवक और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में बाल संरक्षण अधिकारी डा. अनीता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में कहा कि 14 मई को किशोरी को सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण किशोरी को अस्पताल में दाखिल कर लिया था। बच्ची के पिता ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी बिना बताए चली गई है। उन्होंने अस्पताल में जाकर स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि दो महिलाएं किशोरी को ले गई। बच्ची के पिता ने बताया कि उसे शक है कि दीपू नामक युवक दो महिलाओं के सहयोग से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सिटी थाना पुलिस ने नामजद युवक और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
................
सेक्टर-14 में महिला का पर्स छीनकर दो युवक फरार
जागरण संवाददाता, हिसार।
सेक्टर-14 की महिला संतोष का पर्स छीनकर दो युवक फरार हो गए। संतोष किसी काम से सेक्टर में जा रही थी। तभी झपटमार उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, मगर कोई उनको पकड़ नहीं सका। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.................
महिला ने ससुर समेत तीन पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया
जागरण संवाददाता, हिसार।
दिल्ली रोड के एक गांव की 35 साल की एक महिला ने अपने ससुर और उसके दो साथियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि ससुर और उसके दो साथियों ने 10 नवंबर 2018 घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने तब पुलिस को शिकायत दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप