Move to Jagran APP

फतेहाबाद में कोर्ट परिसर से छलांग लगाने से युवक की मौत, DSP सहित तीन पर मामला दर्ज

फतेहाबाद में 5 फरवरी को पुलिस ने सुधीर नामक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। पेशी के दौरान युवक ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 05:18 PM (IST)
फतेहाबाद में कोर्ट परिसर से छलांग लगाने से युवक की मौत,  DSP सहित तीन पर मामला दर्ज
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में छलांग लगाने से युवक की मौत।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। करीब आठ महीने पहले लड़की भगाने के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने कोर्ट परिसर से छलांग लगा दी थी। उसी दिन उसकी मौत भी हो गई थी। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए मजबूर व दुर्व्यवहार करने के मामले में डीएसपी दलजीत सिंह, एसआइ सर्वजीत सिंह व हैडकांस्टेबल संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

5 फरवरी को किया था गिरफ्तार 

आपको बता दें कि 5 फरवरी को पुलिस ने सुधीर नामक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई थी।  पेशी के दौरान युवक ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन जैसे ही नीचे गिरा तो उसके पांव टूट गए। उसे पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां पर स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल में रैफर किया गया। लेकिन चोट अधिक होने के कारण उसी रात उसने दम तोड़ दिया। 

लड़की भगाने का मामला

रतिया खंड के एक गांव से 17 साल की लड़की स्कूल आने के बाद लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने 28 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। वहीं स्वजनों ने गांव के ही सुधीर नामक लड़के के खिलाफ शक जताया था कि उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। शहर फतेहाबाद पुलिस ने 4 फरवरी देर शाम को लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में 5 फरवरी को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी।

एसपी पहले एक पुलिस कर्मचारी को कर चुके है सस्पेंड 

कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से 5 फरवरी को युवक द्वारा छलांग लगाने के मामले में पुलिस कर्मचारियों को दोषी माना गया था। एसपी ने बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआइ सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया था। वहीं पुलिस कर्मचारी संदीप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सुधीर को जब कोर्ट में पेश करने जा रहे थे तो मौके पर यही दो पुलिस कर्मचारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.