Move to Jagran APP

रोहतक के एमडीयू हो रहा ऐसा चुनाव कि घोषणा पत्र जारी कर रहे उम्‍मीदवार, कर रहे बड़े-बड़े वादे

कोरोना काल में हो रहे इन चुनाव में सभी पैनल अपने मेनीफेस्टो तक जारी कर रहे हैं। कोई कैंपस में 24 घंटे वाई-फाई सुविधा तो कोई सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के वादे करता दिख रहा है। संघ प्रधानी के लिए चार पैनल में सीधी टक्कर है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:19 AM (IST)
रोहतक के एमडीयू हो रहा ऐसा चुनाव कि घोषणा पत्र जारी कर रहे उम्‍मीदवार, कर रहे बड़े-बड़े वादे
एमडीयू में उम्मीदवारों को को चुनाव चिह्न दिए जा चुके हैं। 29 अक्टूबर को मतदान होने हैं

रोहतक, जेएनएन। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनाव में उतरे विभिन्न पैनल के उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। कोरोना काल में हो रहे इन चुनाव में सभी पैनल अपने मेनीफेस्टो तक जारी कर रहे हैं। कोई कैंपस में 24 घंटे वाई-फाई सुविधा तो कोई सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के वादे करता दिख रहा है। संघ प्रधानी के लिए चार पैनल में सीधी टक्कर है। उम्मीदवारों को को चुनाव चिह्न दिए जा चुके हैं। 29 अक्टूबर को मतदान होने हैं। डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ ही छाेटी-छाेटी गोष्ठी कर अपने पक्ष में मतदान जुटाने में लगे हुए हैं।  

loksabha election banner

यादव पैनल ने सहसचिव का नामांकन वापस ले रोचक किया मुकाबला

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में दीपक चिह्न के साथ राजकुमार शर्मा, तराजू चिह्न के साथ रणधीर सिंह कटारिया, उगता सूरज के साथ निरंजन उर्फ निनी, मशाल चिह्न के साथ राजेंद्र यादव प्रधान पद के लिए मैदान में है। सहसचिव के लिए राजेंद्र यादव पैनल की ओर से नामांकन वापस ले लिया गया है। यहां मुकाबला तिकोना होने के साथ ही रोचक हो गया है। कारण यादव पैनल ने निरंजन उर्फ निनी पैनल के सहसचिव उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है। सहसचिव

यह पैनल मैदान में

निन्नी पैनल, चुनाव चिह्न : उगता सूरज

नाम                     पद

निरंजन उर्फ निनी             प्रधान

कुलदीप ग्रोवर             उपप्रधान

राजबीर                    महासचिव

प्रवीन कुमार             सहसचिव

सुरेंद्र सिंह                   कोषाध्यक्ष

कटारिया पैनल, चुनाव चिह्न : तराजू

नाम                         पद

रणधीर कटारिया             प्रधान

राजेश गिरधर             उपप्रधान

रविंद्र लोहिया             महासचिव

रमेश रोहिल्ला             सहसचिव

वरुण सैनी             कोषाध्यक्ष

यादव पैनल, चुनाव चिह्न : मशाल

नाम                     पद

राजेंद्र यादव प्रधान

रामकुमार                  उपप्रधान

जयपाल सिंह राठी             महासचिव

मोहन लाल             कोषाध्यक्ष

शर्मा पैनल, चुनाव चिह्न : दीपक

नाम                     पद

राजेकुमार शर्मा             प्रधान

ईश्वर                   उपप्रधान

सतीश दहिया             महासचिव

गुरु हंसपाल             सहसचिव

विकास अहलावत             कोषाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.