सिरसा में सुबह दुकानों के टूटे मिले ताले, लाखों के कपड़े चोरी, जानिए पूरा मामला
सिरसा में सुबह जब दुकानदार बाजार में पहुंचे तो देखा कि फैंशन कैंप के ताले टूटे हुए हैं। जबकि शटर बंद किया हुआ है। इसके बाद जैसे ही शटर खोला। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा के बरनाला रोड स्थित मक्कड़ फैंशन कैंप से वीरवार रात्रि को चोरी कर ले गये। कैंप से लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गये। पुलिस कंट्रोल रूम पर चोरी की घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर में पिछले कई दिनों से चोरी की घटना हो रही है। अभी तक पुलिस चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई।
टूटे मिले ताले
जब फैंशन कैंप को खोलने के लिए संचालक केवल सिंह सुबह दस बजे खोलने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि फैंशन कैंप के ताले टूटे हुए हैं। जबकि शटर बंद किया हुआ है। इसके बाद जैसे ही शटर खोला। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारी के अंदर रखी जॉकी की अंडरवियर, बनियान, जैकेट, पेंट व सर्ट खाना से गायब है। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचना दी तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए। इसी के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर नजदीक की दुकानों में लगे कैमरों की पुलिस फुटेज देख रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फैंशन कैंप के संचालक केवल सिंह मक्क्ड़ ने बताया कि मालिक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी से उनका करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सात साल पहले शोरूम खोला था।
सीसीटीवी कैमरे किए थे बंद
मक्कड़ फैंशन कैंप में तीन जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैंप के संचालक केवल सिंह ने बताया कि कपड़े का शोरूम होने के कारण रात्रि के समय सीसीटीवी कैमरे बंद कर देते हैं। क्योंकि बिजली की तारों में स्पारकिंग होने का डर रहता है। जिससे शोरूम में आग न लग जाए। इसी को लेकर सीसीटीवी शोरूम से जाते समय बंद कर देते हैं। हालांकि नजदीक की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।