Move to Jagran APP

भाजपा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:56 PM (IST)
भाजपा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ एवं पूर्व वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु, हिसार जिला प्रभारी डा. ओमप्रकाश पहल, जिला प्रधान कै. भूपेन्द्र एवं जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया से विचार-विमर्श के बाद नारनौंद, खेड़ी चौपटा, बास व सिसाय मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नारनौंद मंडल के अध्यक्ष जयबीर माजरा ने अपनी कार्यकारिणी में जगदीश फौजी, बिजेन्द्र शर्मा, कुलदीप फौजी व अमरजीत लोहान को उपाध्यक्ष, अमित व जयपाल को महामंत्री बनाया गया है। रमेश सांगवान, राजेश चेयरमैन, कर्मबीर ठेकेदार, विनोद बाल्मीकि व कमलेश लोहान को सचिव, बारू सचिव को कोषाध्यक्ष, सुनील बैरागी को मीडिया प्रभारी व कुलदीप गौतम को आइटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 8 अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसी तरह खेड़ी चौपटा मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच सतबीर ने अपनी कार्यकारिणी में पाला मास्टर, सतपाल, दलीप धानक व राज सरपंच को उपाध्यक्ष, महाबीर श्योराण व बलवान पंडित को महामंत्री बनाया है। राममेहर, बलराज ढांडा, सरला देवी, कुलदीप दलाल, सुरेश शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। साधुराम को कोषाध्यक्ष व सतपाल को मीडिया प्रभारी सहित 9 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बास मंडल अध्यक्ष आजाद शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी में पूर्व सरपंच रोशन, कर्णसिंह, राजेश खर्ब धर्मखेड़ी व श्रवण पूनिया को उपाध्यक्ष, राजेश खर्ब भकलाना व डा. अशोक को महामंत्री बनाया गया है। सतवा नंबरदार, राजेश पूनिया , भतेरी, बिजेन्द्र व विजय मोर को सचिव, देवेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, संजय खर्ब को मीडिया प्रभारी व सुनील जांगड़ा को आइटी मीडिया का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा 8 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिसाय मंडल के अध्यक्ष बारू सरपंच ने मंडल की कार्यकारिणी में जयबीर सरपंच, सतीश, पूर्व सरपंच बलजीत व सुरेन्द्र को उपाध्यक्ष, रघुबीर उर्फ पप्पू व गुलशन भ्याणा को महामंत्री बनाया है। वजीर धानक, राममेहर दलाल, ब्लॉक समिति सदस्य बिजेन्द्र, गोविद व प्रवेश को सचिव, डा. सुरेन्द्र को कोषाध्यक्ष, कपिल को मीडिया प्रभारी व जतिन भ्याणा को आइटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 9 अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.