Move to Jagran APP

पंजाब में भाजपा विधायक से मारपीट मामले में झज्‍जर में भाजपाईयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

पंजाब में कृषि कानूनों के फायदे गिनवाने के दौरान भाजपा विधायक के साथ हुई मारपीट मामले में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाई एकत्रित हुए और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने की।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 03:12 PM (IST)
पंजाब में भाजपा विधायक से मारपीट मामले में झज्‍जर में भाजपाईयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
झज्‍जर में पंजाब सरकार का पुतला जलाते हुए भाजपा के कार्यकर्ता

झज्जर, जेएनरएन। भाजपाईयों ने पंजाब में भाजपा विधायक के साथ हुई मारपीट मामले में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाई एकत्रित हुए और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने किया। भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है। जिसके विरोध में भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि पंजाब में भाजपा विधायक से मारपीट करने की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस की इशारे पर हुई है। जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है। इस घटना के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी व कैप्टन अमरेंद्र सिंह जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा विधायक से मारपीट मामले पर कहा कि इस तरह की घटना शर्मसार करने वाली है। इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। कांग्रेस सत्ता के लालच में षड्यंत्र रच रही है। विधायक जनप्रतिनिधि होता है, उसके साथ इस तरह की घटना पंजाब सरकार की असलियत दिखा रहा है।

इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस व पंजाब में हुई घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही पंजाब सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि उक्त भाजपा विधायक के साथ हुई घटना पर उचित कार्रवाई करते हुए उसके पीछे छिपे सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा विधायक को न्याय दिलाने के लिए हर कोई सड़कों पर है। इससे पंजाब सरकार को भी सबब लेना चाहिए और मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.