बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ बोले, समस्त हरियाणा बोलेगा जय हिंद बोस, गाए जाएंगे वीरता के तराने
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर में गांव व वार्ड प्रमुखों को संबोधित किया। कार्यक्रम 23 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। शहीद योद्धाओं को भावाजंलि देने के लिए प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
झज्जर, जागरण संवाददाता। झज्जर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वींं जयंती पर प्रदेश भर में 7500 स्थानों 75 की संख्या में देशभक्त महिला-पुरूष एकत्रित होकर नेता जी के चित्र के समक्ष जय हिंद बोस बोलेंगे । उनके चित्र पर पुष्पाजंलि की जाएगी। तिरंगे को जयहिंद के साथ सेल्यूट और आजाद हिंद फौज के तराने गाए जाएंगे। आजाद हिंद फौज के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों और स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा और आजादी वीर योद्धाओं की गौरव गाथाओंं पर प्रकाश डाला जाएगा।
वर्चुअल माध्यम से जुड़े गांव और वार्ड के प्रमुख
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर में गांव व वार्ड प्रमुखों को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम 23 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। शहीद योद्धाओं को भावाजंलि देने के लिए प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल, महामंत्री वेदपाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने झज्जर में संबोधित किया। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। जबकि, गांव व वार्ड प्रमुख कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।
अनाम बलिदानियों पब्लिक डोमेन में लाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहे प्रदेश अध्यक्ष - बोले कृषि मंत्री
किसी कांग्रेसी को काला पानी की सजा क्योंं नहीं हुई : धनखड़ ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 की क्रांति, कांग्रेस, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी और आजाद हिंद फौज मुख्य रूप से माने जाते हैं। दु:ख की बात है कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने शेष तीनों के त्याग,तपस्या , बलिदान और क्रांतिकारी योद्धाओं की गौरव गाथाओं को छिपाने का महापाप किया। कांग्रेस की सरकारें देश की आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार को देने पर जुटी रहीं। यही कारण रहा कि किसी भी कांग्रेसी को काला पानी की सजा नहींं हुई और न ही फांसी हुई। काला पानी की सजा और फांसी की सजा केवल देश के सच्चे क्रांतिकारियों को हुई। अब यह बात उजागर हो रही तो कांग्रेसी डर रहे हैं ।
कृषि मंत्री जे पी दलाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रदेश का माहौल देश भक्ति से सराबोर कर दिया है। 23 जनवरी का कार्यक्रम प्रदेश भर के युवाओं में नया जोश भरने का काम करेगा। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में क्षेत्र के बलिदानियों का योगदान अधिक रहा है। अभी हाल में ही कार्यकर्ता अंडेमान निकोबार की सेल्यूलर जेल और वाइपर टापू पर क्रांतिकारियोंं के इतिहास से रूबरू होकर आए हैं। इसी क्रम में हसनपुर में नरेश गिलोड़, आनंद सागर,आदित्य धनखड़, सोमवीर कोडान, संदीप हसनपुर, विनोद बाढ़सा, विनोद भटेड़ा, परमजीत, सुषमा रईया, सज्जन चांदपुर,नरेंद्र जाखड़, बिजेंद्र काला मांडौठी, सुभाष देशवाल, बहादुरगढ़ से जिला प्रभारी महेश चौहान, रणबीर राठी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े। इस मौके पर जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान,डा. राकेश कुमार, धर्मेंद बबलू, महामंत्री कप्तान बिरधाना, मनीष नंबरदार, केशव सिंघला, पं. गुलशन शर्मा, प्रमोद बंसल, गोपाल गोयल शोर वाले सहित ग्राम व वार्ड प्रमुख सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।