कांग्रेस कर रही गुमराह, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सोनाली
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने कहा कि कांग्रेस किसानों को बरगला रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर गिरदावरी शुरू हो गया है। किसानों को हर प्रकार से मुआवजा मिलेगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अध्यादेश व अन्य मुद्दों को लेकर किसानों को बरगलाने का काम रही है।
जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने कहा कि कांग्रेस किसानों को बरगला रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर गिरदावरी शुरू हो गया है। किसानों को हर प्रकार से मुआवजा मिलेगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अध्यादेश व अन्य मुद्दों को लेकर किसानों को बरगलाने का काम रही है। वह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि नरमा, मूंग की फसल खराब हुई है। उसकी गिरदावरी के आदेश आ चुके हैं। जल्द ही बालसमंद, डोभी आदि जगह पर परचेज सेंटर भी शुरू किए जाएंगे। सोनाली ने कहा कि कांग्रेस का जमीनी स्तर पर काम जीरो है, इसलिए वह किसानों के हित के बारे नहीं सोच रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने निस्वार्थ भाव से किसानों के लिए काम किया है। जो तीन अध्यादेश लाए गए है वह सभी के लिए फायदेमंद हैं। कांग्रेस किसानों के मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही है। अध्यादेश के मुताबिक किसान अपनी फसल को खुद बेच सकेगा, उसको सीधा लाभ मिलेगा। धरने प्रदर्शन में कांग्रेस के किसान संगठन के लोग हैं। वह अन्य को भड़का रहे हैं।
सोनाली ने पिपली में हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। किसानों की अन्य मांग पर सोनाली ने कहा कि जगमग स्कीम के तहत गांवों में बिजली पूरी दी जाने का प्रयास किया जा रहा है। कंगना के मुद्दे पर सोनाली ने कहा कि वह उसके साथ हैं। महिलाओं का अपमान सहन नहीं होगा।