Move to Jagran APP

गुजरात में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी : ओम माथुर

जागरण संवाददाता, हिसार : राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व में गुजरात के संगठन मह

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 03:00 AM (IST)
गुजरात में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी : ओम माथुर
गुजरात में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी : ओम माथुर

जागरण संवाददाता, हिसार : राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व में गुजरात के संगठन महामंत्री रहे ओम भाई माथुर शुक्रवार को डबवाली से दिल्ली जाते हुए कुछ समय के लिए हिसार रूके। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिरसा रोड चुंगी पर उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात ब्लू बर्ड कॉम्पलेक्स में पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने भोजन किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं के कारण ही आज पार्टी को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी पूरी ताकत को झोंक दें। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं के साथ गुजरात में अपने संगठन महामंत्री के कार्यकाल के अनुभव बांटे। उन्होंने कहा कि गुजरात व हिमाचल में पार्टी को भारी जीत हासिल होगी। गुजरात में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। आने वाले समय में रायबरेली व अमेठी में कांग्रेस चुनाव भी नहीं जीत पाएगी। विदित रहे कि ओम भाई माथुर पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। इस अवसर पर चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, रामनिवास जांगड़ा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हनुमान ऐरन, पार्षद रेखा ऐरन, पार्षद सुरेश गोयल धूपवाला, पार्षद कृष्ण खटाणा, पार्षद सुनील वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक, प्रभातीलाल, अर्बन मंडल महामंत्री पवन जांगड़ा, गो¨वदराम अग्रवाल, भीमसैन अग्रवाल, नरेंद्र मदान, विजय बाली आदि भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.