Move to Jagran APP

सिरसा में बीजेपी किसान मोर्चा ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र की शव यात्रा निकाल फूंका पुतला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हरियाणा के लिए दिये आपत्तिजनक बयान के रोष स्वरूप उनका पुतला फूंका गया। सर्वप्रथम किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने पुतले की शवयात्रा निकाली और उसके बाद पुतले को आगे के हवाले कर दिया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:19 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 05:19 PM (IST)
सिरसा में बीजेपी किसान मोर्चा ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र की शव यात्रा निकाल फूंका पुतला
सिरसा में पंजाब सीएम का पुतला फूंकते हुए बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्‍य

जागरण संवाददाता, सिरसा : किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जिला के अध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हरियाणा के लिए दिये आपत्तिजनक बयान के रोष स्वरूप उनका पुतला फूंका गया। सर्वप्रथम किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने पुतले की शवयात्रा निकाली और उसके बाद पुतले को आगे के हवाले कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र द्वारा बीते दिवस कार्यक्रम में किसानों के धरने को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उन्होंने किसानों से बहुत कुछ ले लिया है, लेकिन बदले में किसानों को दिया क्या है। न तो किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल रहा है और न ही फसलों के उचित भाव मिल रहे हैं।

loksabha election banner

पंजाब में 113 स्थानों पर किसानों के धरने चल रहे हैं, जिसपर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल बयान दिया था कि धरनों के कारण व्यवस्था खराब हुई है, इसलिए किसान हरियाणा में जाकर धरना दें। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री सच्चे किसान हितैषी हैं तो वे किसानों की फसलों के उचित दाम उपलब्ध करवाएं। ये लोग सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं, वोट बैंक की राजनीति करते हैं। किसानों से इन लोगों को कोई लेना देना है। अमर सिंह ने कहा कि गन्ने के भाव चुनावों को देखते हुए पंजाब सरकार ने बढ़ाए हैं, जबकि हरियाणा में हर साल बढ़ाए जाते हैं।

इस मौके पर स. बलकौर सिंह पूर्व विधायक कालांवाली, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पवार, जिला विस्तारक कृष्ण गढ़वाल, जिला सचिव सुनील बामनिया, एडवोकेट कपिल सोनी, भूपेंद्र यादव एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष रणवीर बंगड़वा युवा मोर्चा सिरसा, राजेंद्र लोहिया भाजपा कार्यालय प्रमुख जिला सिरसा, जिला पार्षद जिकेश मेहता, पार्षद नारायण सिंह पाल, विक्रम सिंह वाल्मीकि, अमित गाबा, भूराराम डूडी सहित भाजपा कार्यकर्ता मजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.