कुमारी सैलजा बोलीं- बदले की भावना से कार्य कर रही है भाजपा सरकार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र की माेदी सरकार और हरियाणा की मनोहर सरकार बदले भी भावना से कार्य कर रही है।
जेएनएन, उकलाना (हिसार)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकाराें पर जमकर निशाने साधे। उन्होेंने कहा कि हरियाण की मनोहरलाल सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बदले भी राजनीति कर रही है। दाेनों सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।
उन्होंने यहां कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से बदले की भावना से काम कर रही है। हालत ये हैं कि सरकार ने जांच एजेंसियों को बदले की भावना से विरोधी दलों खासकर कांग्रेस के नेताओं को फंसाने में लगा दिया है। यह बेहद दुर्भाग्य की स्थिति है।
राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा यहां रामानंद मित्तल के आवास पर पत्रकारसे बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में सरकार की नाक के नीचे हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हो गए, लेकिन सरकार अनजान बनी रही।
उन्होंने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों का भय दिखाकर देश में दहशत पैदा करने में लगी है और कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है।
यह भी पढ़ें: कार सवार चार युवकों ने दो बहनों को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं सहित कोई भी व्यक्ति अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। भाजपा किस उद्देश्य के तहत हुंकार रैली में हुंकार भरने की बात कर रही थी पता नहीं, लेकिन आज युवाओं की हालत बहुत खराब है और वे बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रोजगार देने की बात करने वाली सरकार नौकरियां खत्म करने में लगी है।
यह भी पढ़ें: टीचर के टार्चर की दहशत, स्कूल का नाम सुन कांप जाते हैं मासूम भाई-बहन
बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार द्वारा नया कानून बनाने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि कानून तो पहले ही बहुत बने हुए हैं, लेकिन सरकार उन्हें लागू नहीं कर पा रही है। इस कारण अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ कानून के बनाने के क्या अपराध खुद रुक जाएंगे। नया कानून बनाने की बात कह कर भाजपा केवल अपनी कमियों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। कांग्रेस देश और प्रदेश में जनता का विश्वास जीतेगी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।