Move to Jagran APP

भाजपाई जय हिंद बोस का नारा देकर मना रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि हरियाणा भर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में खरक जाटान गांव में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सब लोगों ने मिलकर उन लोगों को याद किया व श्रद्धांजलि दी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 01:48 PM (IST)
भाजपाई जय हिंद बोस का नारा देकर मना रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती
नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ,जिला अध्यक्ष अजय बंसल व अन्य

जागरण संवाददाता, रोहतक। जिले में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। 125वीं जयंती को भाजपाई जय हिंद बोलकर मना रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम से फिलहाल विभिन्न स्थानों पर सांसद डा. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिलाध्यक्ष अजय बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता तक कार्यक्रम मना रहे हैं। इस दौरान शहीदों के स्वजनों को भी सम्मानित किया।

loksabha election banner

प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि हरियाणा भर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में खरक जाटान गांव में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सब लोगों ने मिलकर उन लोगों को याद किया व श्रद्धांजलि दी।

जिन लोगों ने इस मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। कांग्रेस ने अट्ठारह सौ सत्तावन से लेकर 1947 तक आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों के बलिदान को न केवल अनदेखा किया बल्कि उनको भूलाने का भी काम किया। आज भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के प्रयास से हरियाणा के सभी गांवों में शहरों के सभी वार्डों में नेता सुभाष चंद्र बोस को याद किया जाएगा और और इस वर्ष नेता सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर उन्हें जय हिंद बोस के नारे से श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। खरक ने कहा हम सब मिलकर कांग्रेस के द्वारा किये पाप से देश को मुक्त करें जिस से देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की शौर्य गाथा की जानकारी लोगों को दे कर कांग्रेस के पापों को धोया जा सके।

खरक जाटान में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना कर गांव के आजाद हिंद फौज के सैनिक स्वर्गीय ज्ञासन बाल्मीकि उर्फ हांडा के परिवार के सदस्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उपस्थित लोगों ने नेता जी की जयंती पर "जय हिंद बोस" व "भारत माता की जय" के नारे लगा कर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर बुध सिंह पांचाल, रमेश पंडित, बादल सिंह,जिया लाल बाल्मीकि, लाल बाल्मीकि, जिले सिंह, रामकुमार बाल्मीकि, सतेंद्र भोला उर्फ काला, उमेद सिंह, महेंद्र बिड़लान आदि सैंकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में मनाया कार्यक्रम

एमटीएफसी स्कूल कन्हेली रोड पर वार्ड नंबर 20 सूरजमल किलोई एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस जी की 125वी जयंती धूम धाम से मनाई। इस मौके पर शहीद महावीर वर्मा के छोटे भाई कर्मवीर वर्मा को शहीद रविंदर जांगड़ा के पिता रणबीर सिंह जांगड़ा को शहीद कृष्ण कुमार की धर्मपत्नी अनीता देवी को फूल मालाओं व साल भेट करके उनका सम्मान किया। इस मौके पर श्री कृष्ण शास्त्री जी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे सूरजमल किलोई ने कहा सुभाष चंद्र बोस जी का हिंदुस्तान को आजाद कराने में अहम योगदान रहा उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा देकर पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधने का काम किया था। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश अत्री, कैप्टन सतीश कुमार भारद्वाज, नरेश कुमार ढल, सतपाल, महेंद्र चौहान, दुष्यंत कुमार, नरेश, डाक्टर पवन चोपड़ा, हवा सिंह दहिया, इंदर सिंह रंगा, सुखबीर सिंह सिंहमार, कार्तिक, कृष्ण पाल गुर्जर, महावीर सिंह, सुभाष चौहान, ललित कुमार, अमन, हरिओम सिंहमार, अमित कुमार, राज सिंह, ओम प्रकाश तंवर, खुशी राम आदि लोग मौजूद रहे।

चांद सिंह के पिता भी रहे थे आजाद हिंद फौज में

सुभाष चौक पर कायस्थ समाज ने नेताजी की मूर्ति पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समाज के अध्यक्ष डा. हर्ष कुलश्रेष्ठ ने बताया की इस अवसर पर रोहतक के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चांद सिंह अहलावत मुख्यातिथि रहे। उनके पिता डीघल निवासी कैप्टेन हरद्वारी सिंह नेताजी सुभाषचंद्र के आह्वान पर आजाद हिंद फौज के साथी रहे थे। उनके साथ उनके नेतृत्व में 32 लोग उनके गांवों से फौज में लड़ने के लिए शामिल हुए थे, जिसमे से चार सिपाही वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके भाई जो भी आजाद हिन्द फौज में लेफ्टिनेंट थे।

101 साल की उम्र में दो साल पहले निधन हो गया था। इस अवसर पर संरक्षक नौरतमल भटनागर तथा समराज सक्सेना, शाकुल सक्सेना ने उन्हें सम्मानित किया। सभा के उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी ने कहा की नेताजी एक समाज नहीं बल्कि जन जन और सर्व समाज के नेता थे। सचिव अनिल प्रसाद तथा महासचिव अजय कर्ण ने भी उनकी महानता को याद करते हुए कहा की सच्चे मायनो में नेताजी दिल्ली आज पहुंचे हैं। जब उनकी भव्य प्रतिमा को इंडिया गेट पर गुलामी की प्रतीक जॉर्ज पंचम की मूर्ति के स्थान पर लगाया जाएगा। सभा के सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा तथा धूप दीप करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.