Bigg Boss 14 में एंट्री होते ही सोनाली फोगाट को बिग बॉस ने कहा- हरियाणा की दबंग लीडर
हरियाणा की भाजपा नेता एवं टिक टाॅक गर्ल सोनाली फोगाट पीले रंग की साड़ी पहनकर शो में गई। सोनाली फोगाट की वाइल्ड कार्ड के जरिये बिग बॉस में एंट्री हुई है। सोनाली फोगाट की बिग बॉस में एंट्री पर दंगल फिल्म का गाना ऐसी धाकड़ है... प्ले किया गया।
हिसार, जेएनएन। Bigg Boss 14: बहुचर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस में मंगलवार को भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री व टिक टॉक गर्ल के नाम से प्रचलित हरियाणा की सोनाली फोगाट पहुंची। सोनाली फोगाट पीले रंग की साड़ी पहनकर शो में गई। सोनाली फोगाट की वाइल्ड कार्ड के जरिये बिग बॉस में एंट्री हुई है। सोनाली फोगाट की बिग बॉस में एंट्री पर दंगल फिल्म का गाना ऐसी धाकड़ है... बजाया गया। सोनाली फोगाट ने घर जाते ही सबको हरियाणवी भाषा में सबको राम-राम कहा। इसके बाद सोनाली ने सबको नमस्ते कहा।
शो में जाते ही सोनाली फोगाट का बिग बॉग ने घर के सभी सदस्यों से परिचय करवाते हुए कहा कि हरियाणा की दबंग लीडर और कलाकार सोनाली फोगाट का बिग बॉस के घर में स्वागत है। सोनाली फोगाट की शो में एंट्री से पहले उन्हें नियमानुसार 10 दिन क्वारंटाइन रहना पड़। इस दौरान तीन बार उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव रही। 10 दिन का समय बीतने पर उनको शो में एंट्री दी गई। सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान ने बताया कि सोनाली फोगाट हरियाणवी संस्कृति को शो में प्रोमोट करेंगी।
15 साल से राजनीति में हैं सोनाली
सोनाली फौगाट पिछले 15 साल से राजनीति में है। वह लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमिऋा महाजन से प्रेरणा लेकर राजनीति में आई थी। वह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की महिला प्रभारी रह चुकी हैं। सोनाली फोगाट ने राजनीति के साथ-साथ फिल्मी सीरियल में कामकाज जारी रखा। सोनाली फोगाट सुर्खियों में तब आई जब उन्होंने आदमपुर विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि सोनाली फौगाट चुनाव हार गई मगर इस चुनाव में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उनके चुनाव कैंपेन में आए थे।
सोनाली को दबंग राजनेता कहने का कारण
- अपने चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली का उनके हलके आदमपुर के बालसमंद क्षेत्र में विरोध हो गया था। बालसमंद गांव में जनसभा के दौरान भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को पाकिस्तानी कहा था। चुनावी सभा में सोनाली ने भारत माता की जय का नारा लगाया तो लोगों ने रिस्पांस नहीं दिया व कुछ युवक वहां हल्ला करने लगे, इस पर टिक टॉक स्टार को गुस्सा आ गया था। उन्होंने नारे नहीं लगाने वालों को पाकिस्तानी कह दिया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया और लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद सोनाली ने अपने बयान पर खेद जताया था।
- 5 जून 2019 को सोनाली फोगाट ने हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को चप्पल और थप्पड़ से जमकर पीटा था। सुल्तान सिंह पर सोनाली को अपशब्द बोलने के आरोप थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह विवाद देशभर में चर्चा में रहा। सुल्तान सिंह विवाद हरियाणा में अभी भी सुर्खियों में बना रहता है।
- सोनाली फोगाट ने अपनी बहन और जीजा पर भी मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। बाद में केस वापस ले लिया गया था मगर यह मामला भी सुर्खियों में रहा था।