Move to Jagran APP

Bhiwani: संत कंवर महाराज ने बताया दिपावली का अर्थ, कहा परोपकार और परमार्थ दीपावाली में हैं निहित

हुजूर महाराज जी ने फरमाया कि दीपावली का विशेष पर्व सब त्योहारों से बड़ा इसलिए माना जाता है क्योंकि इसका महत्व सबसे ज्यादा है। हिंदुस्तान के सब त्योहारों के पीछे कोई ना कोई सन्देश होता है। दीपावली भी यही संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी ही ताकतवर क्यों ना।

By Naveen DalalEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 05:43 PM (IST)
Bhiwani: संत कंवर महाराज ने बताया दिपावली का अर्थ, कहा परोपकार और परमार्थ दीपावाली में हैं निहित
संत कंवर महाराज ने संगत को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जागरण संवाददाता, भिवानी। परोपकार और परमार्थ दीपावाली में निहित हैं। दीपावली मुख्यतः रामचन्द्र के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है लेकिन इसके पीछे जीवन की मर्यादाओं का पाठ भी है। सन्तों की दीपावली का अलग ही अर्थ है। सन्त जिस लोक में रहते हैं उसे सतलोक कहते हैं और सतलोक की यह पर्व तो बारह महीने होती है। यह सत्संग वचन परमसन्त सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने दिनोद स्थित राधास्वामी आश्रम में संगत को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहे।

loksabha election banner

गुरु महाराज ने कहा कि देश दुनिया की दीपावली भी प्रतीकात्मक रूप में हमें यही संदेश देती है कि वियोग के कारण अंधेरा आता है। इस प्रकार रामचन्द्र के वनवास में जाने के कारण अयोध्या नगरी में वियोग का अंधेरा छा गया वैसे ही हमारी रूह में भी परमात्मा के वियोग के कारण अंधेरा छा जाता है। अयोध्या का अंधेरा रामचन्द्र के वापस लौटने के कारण छंट गया। अयोध्या निवासियों ने जैसे घी के दिये जला कर चौदह वर्ष के अंधेरे को दूर भगा दिया वैसे ही हमें भी अपने कर्मो को साध कर परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए ताकि आत्मा और परमात्मा का वियोग समाप्त हो और हमारे अन्तस में विवेक का प्रकाश प्रज्वल्लित हो। असली दीपावली तो अंतर की दीपावली है। इसके लिए हमें अपने अंतर में बैठे अहंकार रूपी रावण को मारना पड़ेगा ताकि संयम रूपी सीता सत्य रूपी राम के संग विराजमान हो सके।

हुजूर महाराज जी ने फरमाया कि दीपावली का विशेष पर्व सब त्योहारों से बड़ा इसलिए माना जाता है क्योंकि इसका महत्व सबसे ज्यादा है। हिंदुस्तान के सब त्योहारों के पीछे कोई ना कोई सन्देश होता है। दीपावली भी यही संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी ही ताकतवर क्यों ना हो लेकिन वह अच्छाई के सामने टिक नहीं सकती। दीपावली अंतर्मन को सत्य से चमकाने का संदेश है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल सत्य की असत्य पर जीत की प्रतीक नहीं है। ये हमें श्रीरामचन्द्र के जीवन से प्रेरणा लेने को भी प्रेरित करती है।

हम अपने जीवन में मर्यादाओ को धार लें तो हमारे जीवन में हर पल ही दीपावली है। उन्होंने फरमाया कि दीपावली के माध्यम से हमें अपने जीवन के अलग अलग पहलुओं को समझने की शिक्षा मिलती है। भाई के प्रति भाई का सम्बंध, राजा के रूप में धर्म, माता पिता के प्रति सन्तान का धर्म क्या है ये हमें रामायण से पता चलता है। दीपावली के पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जिस प्रकार इस त्योहार पर हम अपने घरों की साफ सफाई करते हैं। मिठाई बांटते हैं,दीए जलाते हैं वैसे ही हमें अपने मन की भी सफाई करनी चाहिए,प्रेम रूपी मिठाई बांटनी चाहिए और भजन रुपी दिए से अपने अंतर्मन में रोशनी करनी चाहिए। एक बार यदि आपके अंतर्मन में दिया जल गया तो समझो बारह मासो आपकी दीपावली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.