Move to Jagran APP

भव्य, सोनाली व रमेश गोदारा ने ली दीपावली की राम-राम

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल का परिवार हमेशा से ही होली-दीवाली का त्योहार कार्यकर्ताओं के साथ मनाता आया है। इस बार नजारा कुछ अलग था। स्व.भजनलाल के बाद विधायक कुलदीप बिश्नोई कार्यकर्ताओं से मिलते थे। इस बार भव्य बिश्नोई ने अपने दादा के पदचिह्न पर चलते हुए कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 06:09 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 06:09 AM (IST)
भव्य, सोनाली व रमेश गोदारा ने ली दीपावली की राम-राम
भव्य, सोनाली व रमेश गोदारा ने ली दीपावली की राम-राम

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट और जजपा नेता रमेश गोदारा ने आदमपुर में दीपावली पर्व कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्व की शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल का परिवार हमेशा से ही होली-दीवाली का त्योहार कार्यकर्ताओं के साथ मनाता आया है। इस बार नजारा कुछ अलग था। स्व.भजनलाल के बाद विधायक कुलदीप बिश्नोई कार्यकर्ताओं से मिलते थे। इस बार भव्य बिश्नोई ने अपने दादा के पदचिह्न पर चलते हुए कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना।

भव्य ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा की करारी हार इस बात का प्रमाण है कि एक वर्ष में ही लोग सरकार से लोग उब चुके हैं। वह बदलाव चाहते हैं। बदलाव के रूप में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। जिस प्रकार स्व.भजनलाल के शासनकाल में युवाओं सहित हर वर्ग को खुशहाल करने वाली नीतियां लागू की गई थी, उसी प्रकार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कुलदीप बिश्नोई जनहित में कदम उठाएंगे। उनके साथ पूर्व विधायक कुलवीर बैनीवाल, रणधीर पनिहार सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर, भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने अनाज मंडी तथा जजपा नेता रमेश गोदारा ने रेस्ट हाउस में अपने-अपने कार्यकर्ताओं की राम-राम ली। गोदारा ने कहा कि त्योहार हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं, जो हमें आपस में जोड़े रखते हैं। इन्हें उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

सोनाली ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति की बजाय समानता के आधार पर विकास कार्य करवाने की नीति पर विश्वास करती है। सरकार आदमपुर में भेदभाव की नीति को खत्म कर यहां समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.