Move to Jagran APP

रहें सावधान, आज माैसम फिर ले सकता है करवट, हो सकती है आेलावृष्टि के संग बारिश

सावधान रहें, आज हरियाणा में मौसम फिर करवट ले सकता है और राज्‍य में आेलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:14 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 10:14 AM (IST)
रहें सावधान, आज माैसम फिर ले सकता है करवट, हो सकती है आेलावृष्टि के संग बारिश
रहें सावधान, आज माैसम फिर ले सकता है करवट, हो सकती है आेलावृष्टि के संग बारिश

हिसार, जेएनएन। सावधान रहें, हरियाणा में मौसम के तेवर फिर बदल सकते हैं। आज राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में आेलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इससे ठंड फिर बढ़ सकती है। बादलों की आवाजाही से मौसम में फिर बदलाव आ रहा है। ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है।

loksabha election banner

बात दें कि राज्‍य में पिछले सप्‍ताह भी तेज हवाओं के साथ बारिश व आेलावृष्टि हुई थी। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग और करनाल स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात हो सकती है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जब अंतरिक्ष में गूंजा था सारे जहां से अच्‍छा, जानिये राकेश शर्मा के बारे में 14 खास बातें

मौसम विज्ञानी डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक इस बार सर्दियों के मौसम में एक अच्छी स्थिति देखने को मिली है। जब भी मौसम गर्म हुआ है, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। अपना असर भी दिखाया है। बुधवार को बरसात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: दोस्‍त संग जा रही युवती को कार से खींचकर 10 लोगाें किया सामू‍हिक दुष्कर्म, छह के स्‍कैच

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला           न्यूनतम   अधिकतम

करनाल         7             20

पानीपत        7              20

अंबाला         12             21

कुरुक्षेत्र         11            21

कैथल          10            20

जींद             8             20

यमुनानगर   9              21

हिसार         8.4          22.1

----------

दो दिन सिंचाई न करें किसान

करनाल में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील बजाड़ ने कहा कि दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। किसानों को मौसम की परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए दो दिन गेहूं की फसल में पानी नहीं लगाना चाहिए।

2017 को छोड़ हर साल फरवरी में हुई बरसात

वर्ष           बरसात

2009         6.6 एमएम

2010         19 एमएम

2011         37.2 एमएम

2012          2.0 एमएम

2013         116.4 एमएम

2014          49.2 एमएम

2015          29.0 एमएम

2016          1.1 एमएम

2018           29.4 एमएम

2019           5.4 एमएम (अब तक)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.