Move to Jagran APP

बबीता फोगाट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

बबीता फोगाट जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही है। तस्वीर के साथ ही बबीता ने यह भी बताया है कि वे काफी उत्साहित हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:02 PM (IST)
बबीता फोगाट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो
दंगल गर्ल बबीता फोगाट बेबी बंप दिखाते हुए पति विवेक के साथ फोटो शूट करवाते हुए

चरखी दादरी [सचिन गुप्ता] दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान, भाजपा नेत्री, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। बबीता फौगाट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही है। तस्वीर के साथ ही बबीता ने यह भी बताया है कि जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए वे काफी उत्साहित और प्रतीक्षा कर रही हैं। बबीता फोगाट द्वारा सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए फोटो शेयर करने के बाद से ही फैन्स के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बालीवुड, राजनीति व खेल जगत से जुड़े लोग भी बबीता व विवेक को बधाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

दिसंबर 2019 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने एक दिसंबर 2019 को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की थी। बबीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई थी। महिला पहलवान बबीता फौगाट कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स व अन्य कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुश्ती में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। खेल में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार द्वारा बबीता को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था। लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

बड़ी बहन गीता फोगाट भी बन चुकी मां

बबीता फोगाट की बड़ी बहन दंगल गर्ल गीता फोगाट भी मां बन चुकी हैं। उन्‍होंने भी मां बनने के कुछ महीने पहले बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि मां बनने का अहसास दुनिया का सबसे अच्‍छा अहसास होता है। अब उनकी छोटी बहन बबीता फोबाट ने भी कुछ इस‍ी तरह से अपनी भावनाएं व्‍यक्त की हैं। गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन के साथ मिट्टी के अखाड़े में खेलते हुए भी कई बार फोटो शेयर कर चुकी हैं।

महिला विकास निगम की चेयरपर्सन है बबीता

बबीता फोगाट ने वर्ष 2019 में भाजपा की टिकट पर दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन इसमें वे हार गई थी। बाद में प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक बनाया गया। इस पद से भी बबीता ने कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया। हाल ही में बबीता को हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरपर्सन बनाया गया है। बबीता फोगाट ज्वलंत मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेबाकी से अपनी राय भी रखती रही हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के शहरी सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत, आवासीय प्‍लॉटों के बढ़ा सकेंगे फ्लोर एरिया रेशो

यह भी पढ़ें: हरियाणा-पंजाब में बढ़ेगी ट्रेनें, यात्री गाड़ी से 35 फीट ऊंची दौड़ेगी मालगाड़ी, रखा गया 140 टन का आरएफओ

यह भी पढ़ें: हरियाणा में IAS-IPS के अहम की लड़ाई में बड़ा सवाल- ट्रेनिंग एक संग तो समान काम पर विवाद क्‍यों

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.