Move to Jagran APP

रेसलर बहनों के साथ जमकर थिरकीं बबीता फौगाट, आज शादी, रस्‍में शुरू

बाला गाने पर बबीता फौगाट ने बहनों के साथ डांस किया। उन्‍होंने इस वीडियो को ट्वीट भी किया है। बबीता फौगाट आज भारत केसरी पहलवान विवेक के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 01:57 PM (IST)
रेसलर बहनों के साथ जमकर थिरकीं बबीता फौगाट, आज शादी, रस्‍में शुरू
रेसलर बहनों के साथ जमकर थिरकीं बबीता फौगाट, आज शादी, रस्‍में शुरू

चरखी दादरी [सोनू जांगड़ा] अंतरराष्ट्रीय पहलवान व दंगल गर्ल बबीता फौगाट के विवाह के संगीत कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव बलाली में खुशियां का माहौल है। जश्न के माहौल के बीच बबीता ने अपनी बहनों के साथ लोकगीतों का जमकर थिरकतीं नजर आईं। बाला गाने पर बबीता फौगाट ने बहनों के साथ डांस किया। उन्‍होंने इस वीडियो को ट्वीट भी किया है। बान सहित अन्य रस्मों के साथ बीती रात बबीता के घर महिला संगीत का आयोजन भी काफी देर तक चलता रहा।

loksabha election banner

परंपरा के अनुसार बबीता को बान बैठाया गया और हाथों में चूडियां पहनाई गईं। उन्हें हल्दी लगाई गई और हाथों में भी मेहंदी रचाई। हरियाणवी गीतों पर भी फौगाट बहनों ने डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। बबीता फौगाट एक दिसंबर रविवार को यानि आज भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

साधारण रीति रिवाज में होगी शादी

गांव बलाली में शादी  की तैयारियां जोरों पर है। शादी साधारण रीति-रिवाज और तमाम परंपरागत रस्मों के साथ होगी। पूरे परिवार में उल्लास का माहौल है और गांव बलाली अपनी प्यारी बिटिया की शादी की खुशी से सराबोर है।

मेहंदी लगवाने के बाद अपनी बहनों के साथ बबीता फौगाट

शादी में आएंगे सिर्फ 21 बाराती

एक दिसंबर को जहां शादी समारोह में 21 बाराती आने की संभावना है वहीं दो दिसंबर को दिल्ली में दोनों पक्षों की ओर से सरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सीएम मनोहर लाल सहित अनेक राजनेताओं, विदेशी पहलवानों व देशी पहलवान शिरकत करेंगे।

मंगेतर विवेक की तेल उतारने की रस्‍म शुरू

नजफगढ़ स्थित विवेक सुहाग के आवास पर विवेक की तेल उतारने की रस्‍म हुई। अब कुछ समय बाद वे बारात लेकर भिवानी के बलाली गांव के लिए निकलेंगे। विवेक मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिला स्थित मातनहेल गांव के रहने वाले हैं। विवेक हिंद केसरी व भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। विवेक और बबीता की पहली मुलाकात वर्ष 2014 में सोनीपत स्थित साइ सेंटर में आयोजित शिविर में हुई थी। वर्ष 2015 में दोनों ने शादी का फैसला किया था। विवेक बताते हैं कि उन्हें बबीता की सादगी है सबसे ज्यादा पसंद है।

साधारण तरीके से होगा विवाह: महाबीर

अर्जुन अवॉर्डी बबीता फौगाट के पिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर पहलवान ने बताया कि बबीता की शादी साधारण व परंपरागत रिती रिवाज के अनुसार होगी। पहलवानों के लिए देशी घी का हलवा, सरसों का साग व खीर-चूरमा बनाया जाएगा। महाबीर ने बताया कि बबीता की शादी में आठवां फेरा शामिल करते हुए बेटी बचाने के अभियान बारे संदेश दिया जाएगा।

ये रहेगा वैवाहिक कार्यक्रम

एक दिसंबर को शाम 4 बजे विवेक सुहाग 21 बारातियों के साथ गांव बलाली में पहुंचेंगे। शाम 5 बजे लगन व भोज रहेगा। इसमें गांव और रिश्तेदार ही मौजूद रहेंगे।  इसी प्रकार फेरों का समय शाम 7 बजे और 8 बजे ससुराल के लिए बबीता की विदाई की जाएगी।

क्षेत्र में विवाह को लेकर खासी दिलचस्पियां

दंगल गर्ल बबीता फौगाट के विवाह को लेकर दादरी व आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खासी दिलचस्पियों का दौर जारी है। इससे पूर्व बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट तथा दूसरी बहन विनेश फौगाट के विवाह को लेकर पिछले सालों काफी चहल पहल रही थी। उन दोनों विवाहों में देश व प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोगों ने भाग लिया था। गीता फौगाट के विवाह में फिल्म स्टार आमिर खान सहित बालीवुड की हस्तियों ने भी भाग लिया था। वहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वैवाहिक खुशियों में शरीक हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.