Move to Jagran APP

Ayodhya Ram mandir News: रोहतक में दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, पानी में तैरेंगे राम नाम के दिये

रोहतक में पांच अगस्‍त को सांय छह बजे 11 हजार दीपों से गोकर्ण तीर्थ जगमग होगा। तीन क्विंटल फूल भी मंगाए हैं। राम नाम की 108 दीपमालाएं बनाई जा रही है कार्य में 101 सेवक लगे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 05:19 PM (IST)
Ayodhya Ram mandir News: रोहतक में दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, पानी में तैरेंगे राम नाम के दिये
Ayodhya Ram mandir News: रोहतक में दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, पानी में तैरेंगे राम नाम के दिये

रोहतक, जेएनएन। Ayodhya Ram mandir bhumi pujan News अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि पूजन की खुशी का नजारा सांय को रोहतक में रोहताश की नगरी में दिखाई देगा। इसके लिए गोकर्ण तीर्थ परिसर में 11 हजार दीये जलाए जाएंगे। दीयों से राम नाम की 108 दीपमालाएं बनाई जाएंगी। इस कार्य में गोकर्ण तीर्थ के 101 सेवक लगे हुए हैं। वहीं, फूल भी मंगाए गए हैं। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव बाबा कमल पुरी ने बताया कि रोहताश की नगरी में अयोध्या का यह नजारा दिखाने के लिए मनाए जा रहे दीपोत्सव की तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या नगरी में जाते भगवान राम, लक्ष्मण व सीता को केवट प्रतीकात्मक रूप से सरयू नदी पार कराएंगे। पर्थ गुलाटी राम तो मयंक गुलाटी लक्ष्मण की भूमिका में होंगे। वहीं मोहित बुद्धिराजा सीता तो हनुमान की भूमिका में राहुल सचदेवा होंगे। केवट की भूमिका सन्नी शर्मा निभाएंगे। दीप सजाने के लिए स्थान भी पहले ही चिह्नित कर लिए गए थे। इसको लेकर तीर्थ पर रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। सरोवर को भी जल से भर दिया गया है। सभी दीये रोहतक से ही मंगाए गए हैं।

पानी पर तैरेंगे राम नाम के दीये

थर्माकोल पर भी दीये जलाकर गोकर्ण सरोवर में तैराए जाएंगे। गोकर्ण तीर्थ 11 हजार दीपों से जगमग होगा और गेंदा, गुलाब सहित विभिन्न किस्मों के तीन क्विंटल फूलों से महकेगा। इस कार्यक्रम की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वहीं, इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल के अलावा साधू संत भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि अयोध्‍या में होने जा रहे राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर हरियाणा में भी उत्‍साह चरम पर है। कई जिलों से राम मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी भेजी जा रही है तो कई जिलों में राम की पेंटिंग भी की जा रही है। कुछ रामभक्‍तों ने अलग-अलग तरह से खुशी मनाने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.